महिला दिवस पर महिला आरक्षक ने दर्ज करवाया बलात्कार का मामला : INDORE NEWS

इंदौर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर एक महिला आरक्षक ने एक सब इंस्पेक्टर पर बलात्कार का मामला दर्ज करवाया है। वही रिपोर्ट दर्ज हो जाने के बाद पुलिस आरोपी सब इंस्पेक्टर की तलाश करने में जुट गई है। यह मामला इंदौर के तेजाजी नगर थाने में दर्ज किया गया है। 

Update: 2021-03-08 22:43 GMT

इंदौर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर एक महिला आरक्षक ने एक सब इंस्पेक्टर पर बलात्कार का मामला दर्ज करवाया है। वही रिपोर्ट दर्ज हो जाने के बाद पुलिस आरोपी सब इंस्पेक्टर की तलाश करने में जुट गई है। यह मामला इंदौर के तेजाजी नगर थाने में दर्ज किया गया है। 

मिली जनकारी के अनुसार एक महिला कॉन्स्टेबल द्वारा शिकायत दर्ज करवाई गई थी कि उपनिरीक्षक रितेश नागर द्वारा शादी को झांसा देकर उसके साथ कई बार शारीरिक सम्बंध बनाए हैं। वही आरोपी महिला आरक्षक से यह कहता रहा कि वह उसकी अभी शादी नहीं हुई है। लेकिन यह बात गलत निकली।

बताया जाता है कि आरोपी इंस्पेकटर रितेश पहले से शादी सुदा था और उसके बच्चे भी हैं। अब पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। इसके लिए कई जगह छापामार कार्रवाई भी की गई लेकिन आरोपी फरार है।

इस महिला आरक्षक ने सब इंस्पेक्टर रीतेश नागर पर तेजाजी नगर थाने में जहां रिर्पोट दर्ज करवाई है तो वहीं विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से लिखित शिकायत कर जानकारी देते हुए आरोपी पर कार्रवाई की मांग की है।

वही मामले के सम्बंध में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शशिकांत कनकने ने बताया कि आरोपी सबइंस्पेक्टर पूर्व में इंदौर में ही पदस्थ रह चुका है। दोनों के बीच प्रेम संबंध थे। ऐसी जानकारी मिल रही है। वही पता चला है कि आरोपी ने खुद को अविवाहित बताकर विवाह का वादा कर शोषण किया है। 

 आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पूरा प्रयास किया जा रहा है अलग-अलग टीम रवाना की गई है। फिलहाल आरोपी के बारे में जानकारी नहीं मिली है। मामले की जानकारी पुलिस मुख्यालय को दी जाएगी।
 

Similar News