यह कैसा रिश्ता, पहले मां से विवाह, अब बेटी को लेकर फरार

Indore / इंदौर। आज समाज किस दिशा की ओर जा रहा था। जहां लोग संबंधो को दुहाई दिया करते थे। आज सम्बंधो का कोई मोल ही नही रह गया है। तभी तो इंदौर में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनने के बाद लगता है कि संबंधो का कोई मान सम्मान ही नही बचा है। 

Update: 2021-07-06 14:31 GMT

Indore / इंदौर। आज समाज किस दिशा की ओर जा रहा था। जहां लोग संबंधो को दुहाई दिया करते थे। आज सम्बंधो का कोई मोल ही नहीं रह गया है। तभी तो इंदौर में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनने के बाद लगता है कि संबंधो का कोई मान सम्मान ही नही बचा है। 

थाने पहुंचा मामला 

एक महिला लसूड़िया थाना (Lasudia Police Station) पहुंची और अपने प्रेमी के खिलाफ ही बेटी को भगा ले जाने का मामला दर्ज करवा दिया। महिला का कहना है कि खजराना (Khajrana)
निवासी संतोष सिंह से अभी कुछ दिन पहले उसने विवाह किया। विवाह के बाद कुछ दिन तो सब ठीक रहा लेकिन कुछ दिनों बाद संतोष अपनी पत्नी की बेटी से भी विवाह करने के लिए कहने लगा। 

महिला ने इस बात पर संतोष को समझाने का प्रयास किया कि वह सगी न सही लेकिन सौतेली ही सही लेकिन वह रिश्ते में तुम्हारी बेटी है। लेकिन संतोष उस समय तो शांत हो गया। लेकिन बताया जाता है कि संतोष ने बेटी को जबरन गाड़ी में बैठाकर ले गया। 

वह कई दिनों से लापता है। काफी खोज के बाद जब उसका पता नहीं चला तो महिला ने थाने पहुंचकर आपने पति पर सौतेली बेटी को जबरन भगा ले जाने की रिर्पोट दर्ज करवा दी। 

महिला का कहना है कि संतोष से उसने प्रेम विवाह किया। शादी के सम्बंध महिला का कहना था कि वह संतोष से शादी के बाद यह सोचती थी कि बेटी को पिता का प्यार मिलेगा। लेकिन संतोष ने रिश्तों  को तार-तार कर दिया। पुलिस आरोपी की तलाश में है।

Similar News