हादसों के बाद ढाबों पर सख्ती, रात 12 बजे हो जायेगे बंद

इंदौर। लगातार हो रही दुघर्टनाओं से मौत के बाद प्रशासन की नींद खुली और अब ढ़ाबो पर सख्ती शुरू हो गई है। इंदौर में दो दिन में हुए सड़क हादसों में 8 लोगों की मौत हो गई। जिसमें दुर्घटना ग्रस्त लोग हाइवे के ढाबों पर पार्टी मना कर लौट रहे थे। 

Update: 2021-02-28 13:38 GMT

इंदौर। लगातार हो रही दुघर्टनाओं से मौत के बाद प्रशासन की नींद खुली और अब ढाबों पर सख्ती शुरू हो गई है। इंदौर में दो दिन में हुए सड़क हादसों में 8 लोगों की मौत हो गई। जिसमें दुर्घटना ग्रस्त लोग हाइवे के ढाबों पर पार्टी मना कर लौट रहे थे। 

शनिवार को पुलिस ने हाईवे के ढाबों पर सख्ती की है। अफसरों के आदेश पर रात 12 बजे तक शहर और ग्रामीण अंचल की पुलिस ने हाइवे पर स्थित सभी ढाबों को बंद करवाया। यही नहीं, रफ्तार पर लगाम लगाने के लिए जगह-जगह नाकेबंदी कर चेकिंग पॉइंट भी लगाए गए।

ढ़ाबों पर हो रही देर रात तक शराब पार्टी

दरअसल बढ़ते हादसो के बाद पुलिस ने कुछ लोगों के साथ बैठक की, जिसमें सामने आया कि ढाबे देर रात तक खुले रहते हैं। जहां खाने के साथ ही शराब भी परोसी जाती है। शहर में देर रात जब खाना नहीं मिल पाता है, तो यहां के लोग बाहर के ढाबों पर चले जाते हैं। लौटते समय कई बार तेज रफ्तार से गाड़ियां दौड़ाते हैं। 

इसके बाद आला पुलिस अधिकारियों ने मातहतों को सख्त निर्देश दिए हैं कि हर हाल में रात 12 बजे तक होटलों ढाबों को बंद करवा दिया जाए। जिसके बाद पुलिस एक्शन में आ गई और ढ़ाबों को बंद करवां रही है।
 

Similar News