इंदौर से राहत भरी खबर; मृत्यु दर में गिरावट, पर कोरोना संक्रमितों की संख्या 411 पहुंची

Coronavirus in Indore news in hindi: इंदौर। मध्यप्रदेश की व्यावसायिक राजधानी इंदौर से राहत भरी खबर आई है, यहाँ कोरोना वायरस संक्रमितों की

Update: 2021-02-16 06:19 GMT

Coronavirus in Indore news in hindi: इंदौर। मध्यप्रदेश की व्यावसायिक राजधानी इंदौर से राहत भरी खबर आई है, यहाँ कोरोना वायरस संक्रमितों की मृत्यु दर में गिरावट दर्ज की गई है. परन्तु संक्रमितों का संख्या लगातार बढ़ती जा रही है. मंगलवार को खबर लिखे जाने तक इंदौर में कोरोना संक्रमित लोगों का आंकड़ा 411 पहुँच गया है, जबकि 35 लोगों की मृत्यु हो चुकी है. 

आज मंगलवार की दोपहर तक शहर में कोविड-19 के मरीजों की मृत्यु दर लगभग 8.5 प्रतिशत थी। पिछले 24 घंटे के दौरान इस दर में करीब 1.5 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गयी है। अधिकारियों के मुताबिक सोमवार दोपहर तक शहर में COIVD-19 के मरीजों की मृत्यु दर लगभग 10 प्रतिशत के स्तर पर थी।

सिंगरौली में सासन ऐशडाइक डेम फूटने का मामला: 72 घंटे बाद तीसरा शव मिला

बताया गया है कि अब तक शहर में इस बीमारी के 37 मरीजों को इलाज के बाद स्वस्थ पाये जाने पर अस्पतालों से छुट्टी दी जा चुकी है। कोरोना वायरस के मरीज मिलने के बाद से प्रशासन ने 25 मार्च से शहरी सीमा में कर्फ्यू लगा रखा है।

उज्जैन में आज दो सक्रमितों की पुष्टि

शहर में लगातार कोरोना का संक्रमण बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को उज्जैन में जहां एक डॉक्टर समेत दो में कोरोना की पुष्टि हुई। वहीं, शाजापुर में पुलिसकर्मी समेत मोचीखेड़ी की रहने वाली दो महिलाओं में कोरोना के लक्षण नजर आए। उज्जैन में गांधी नगर निवासी वृद्धा और डॉक्टर को आरडी गार्डी मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है। अब तक यहां 27 लोग कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं, जिनमें से छह की मौत हो चुकी है। जबकि शाजापुर में 4 लोगों में संक्रमण पाया गया है। उज्जैन की पहली कोरोना पॉजिटिव मृत महिला के परिवार के चार लोग ठीक होकर अपने घर लौट चुके हैं।

सोमवार को उज्जैन में पति-पत्नी सहित 7 नए मरीज कोरोना के मिले थे। बेगमबाग क्षेत्र के 75 साल के बुजुर्ग को खांसी और बुखार के चलते 10 अप्रैल को माधव नगर अस्पताल में भर्ती किया था। रविवार रात 12.30 बजे उनकी मौत हो गई। सोमवार को संक्रमण की पुष्टि हुई। वहीं, केडी गेट के 70 साल के एक व्यक्ति और 60 साल की पत्नी पॉजिटिव मिले। कमरी मार्ग निवासी 56 साल के एक व्यक्ति और 60 साल की महिला भी संक्रमित पाई गई। तोपखाना क्षेत्र के अमरपुरा की 60 साल की महिला और नागौरी मोहल्ले के 32 साल के युवक में भी संक्रमण की पुष्टि हुई है। परिवार के लोगों का कहना है कि ये मरीज कहीं बाहर नहीं गए थे।

इंदौर से आई महिला के संपर्क में आने से हुईं संक्रमित

मुख्य जिला एवं स्वास्थ्य अधिकारी शाजापुर प्रकाश विष्णु फुलम्ब्रिकर ने बताया कि पुलिसकर्मी सहित तीन लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव है। इसमें दो महिलाएं सलसलाई थाना क्षेत्र के ग्राम मोचीखेड़ी की रहने वाली हैं। ये महिलाएं इंदौर के खजराना क्षेत्र की एक महिला के संपर्क में आई थीं। महिला इंदौर से रिश्तेदारी में यहां आई थी। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद पुलिस लाइन को प्रतिबंधित क्षेत्र घोषित कर दिया गया है। इसके साथ ही गांव को भी सील कर सर्वे कार्य शुरू करवा दिया गया है। सभी मरीज अस्पताल में पहले से ही भर्ती हैं।

Similar News