MP: भाजपा मंडल अध्यक्ष की हत्या का खुलासा, BJP नेता ने ही की थी हत्या

Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

Update: 2021-02-16 06:04 GMT

बड़वानी/ सेंधवा। बलवाड़ी भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज ठाकरे हत्याकांड का आज पुलिस ने खुलासा कर दिया। भाजपा नेता को मौत के घाट उतारने में किसी और का नहीं, बल्कि भाजपा के ही एक नेता का हाथ है। पुलिस ने ठाकरे की हत्या के जुर्म में भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ताराचंद राठौड़ और पुत्र दिग्विजय सहित अन्य आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

मनोज ठाकरे की हत्या में राजनीतिक द्वेष की बात सामने आ रही है। दरअसल बलवाड़ी मंडल अध्यक्ष मनोज ठाकरेकी वजह से वरिष्ठ नेता तारा चंद राठौर बंजारा का प्रभाव पार्टी में कम हो रहा था। इसी वजह से तारा चंद राठौर ने मनोज को रास्ते से हटाने के लिए बिस्टान के अनिल को पांच लाख में सुपारी देकर हत्या करवा दी। हत्याकांड में भाजपा नेता तारा चंद राठौर बिस्टान के अनिल वह उसके सात साथियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। ताराचंद राठौड़ और उसके बेटे ने हत्या की साजिश रची। विधानसभा चुनाव से पहले भी आरोपित के बेटे दिग्विजयस सिंह ने भाजपा नेता मनोज ठाकरे को चेतावनी दी थी।

पुलिस अधीक्षक यांगचेन डी भूटिया ने सेंधवा में आज आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान पकड़े गए 7 आरोपियों का किया खुलासा किया। मुख्य आरोपियों में भाजपा के प्रभावशाली एवं पूर्व जनपद उपाध्यक्ष सेंधवा तथा वर्तमान में भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ताराचंद राठौर, उनका लड़का एवं ग्राम पंचायत खोखरी का पंचायत सचिव दिग्विजय सिंह राठौर, झगरिया, नानू,अनिल, कालू, दिलीप के नाम हैं। पुलिस ने इस मामले में 7आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जबकि 3 आरोपी धवलिया ओर रामू अभी फरार हैं।

Similar News