इंदौर पहुंचे कमलनाथ: 1000 ट्रैक्टर के साथ निकाली गई रैली, कहा भाजपा किसानों को समझ नहीं....

किसानो की मांगों के जायज ठहराते हुए कांग्रेस किसानों के समर्थन में है। शनिवार को भोपाल में कांग्रेस राजभवन में प्रदर्शन करने जा रही थी।

Update: 2021-02-16 06:45 GMT

इंदौर पहुंचे कमलनाथ: 1000 ट्रैक्टर के साथ निकाली गई रैली, कहा भाजपा किसानों को समझ नहीं….

इंदौर। किसानो की मांगों के जायज ठहराते हुए कांग्रेस किसानों के समर्थन में है। शनिवार को भोपाल में कांग्रेस राजभवन में प्रदर्शन करने जा रही थी। जिसे रोकने के लिए पुलिस प्रशासन ने अपनी सारी ताकत झोंक दी। आंसू गैसे के गोले दागने के साथ ही वाटर कैनान से पानी की तेज बौछार कर कांग्रेसियों को गिरफतार किया।

इसके बाद भी कांग्रेसी मानने को तैयार नही हुए। वहीं दूसरे दिन रविवार को कमलनाथ इंदौर के देपालपुर विधानसभा क्षेत्र में 1000 ट्रैक्टर रैली निकालकर भाजपा को जताने का प्रयास किया कि एमपी के किसान भी नये कृषि कानून के विरोध में हैं।

रैली से पहले मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कमलनाथ ने कहा कि भाजपा किसानों को समझ नहीं रही है। देश का एक बड़ा तबका किसानी में लगा हुआ है। इसी किसानी से लोगों को रोजगार मिल रहा है। जिस तरह से किसानी को निजीकरण करने का प्रयास किया जा रहा है उसी का परिणाम है कि आज डेढ माह से किसान दिल्ली में बैठे हुए हैं। लेकिन सरकार सुनने को तैयार नहीं है।

कमलनाथ ने कहा कि प्रदेश में महिलाओं पर अत्याचार बढ़ा है। बलातकार की घटनाओं ने प्रदेश को शर्मिदा किया है। लेकिन इस ओर न तो प्रदेश सरकार का ध्यान जा रहा है और न ही केन्द्र सरकार कुछ कर पा रही है। आने वाले समय में अगर सरकार का रवैया इसी तरह रहा तो प्रदेश का क्या हाल होगा यह कोई नहीं जानता। उन्होने कहा कि मध्यप्रदेश की जनता का भविष्य सुरक्षित रखें और सभी सच्चाई का साथ दें।

14 वर्ष से शहीद सैनिक का परिवार सहायता के लिये लगा रहा गुहार

उज्जैन : रेलिंग तोड़ नदी में जा गिरी कार, दो की मौत, आगे पुलिस कर रही..

जबलपुर में दिग्विजय ने कहा: अहंकार छोड़ें मोदी, कृषि कानून वापस नहीं लिया तो एमपी के 50 हजार किसान..

Similar News