Indore: पहाड़ की उचाई से महिला बैंक कर्मी ने लगा दी छलांग, ऐसे बच पाई जान

इंदौर / Indore : पहाड़ की उचाई से एक महिला बैंक कर्मी ने छलांग लगा दिया। घटना इंदौर के पर्यटक स्थल पातालपानी में बुधवार की है। खबरो के मुताबिक महिला पहाड़ के बीच में ही पेड़ पर फंस गई। जिसके चलते उसके सिर में चोट लगी है। उसे ईलाज के लिये अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

Update: 2021-06-23 21:17 GMT

इंदौर / Indore : पहाड़ की उचाई से एक महिला बैंक कर्मी ने छलांग लगा दिया। घटना इंदौर के पर्यटक स्थल पातालपानी में बुधवार की है। खबरो के मुताबिक महिला पहाड़ के बीच में ही पेड़ पर फंस गई। जिसके चलते उसके सिर में चोट लगी है। उसे ईलाज के लिये अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

महिला को बल्ली में बांधकर लाया गया उपर

महिला को कूदते देख आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से महिला को बल्ली से बांधकर ऊपर ले आई उसके सिर पर चोट लगी है। महिला का पति एसबीआई बैंक में क्लर्क है।

मुबंई में पति के साथ रहती है महिला

पुलिस के मुताबिक महिला का नाम कीर्ति गुप्ता है। उसके पति अनिल गुप्ता भी मुंबई में एसबीआई बैंक में काम करता हैं। महिला मुंबई में एसबीआई बैंक में क्लर्क है। वे दोनो मुबंई में रहते है और लॉकडाउन लगने के बाद से ही वह महू में ही रह रही थी। 

पुलिस का कहना है कि वह खुदकुशी करने की नियत से आई थी। प्रथम दृष्टया यह पारिवारिक विवाद ही लग रहा है, लेकिन अभी महिला के बयान होना बाकी है। इसके बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। पुलिस इस मामले में महिला के पति और उनके परिवार के बयान दर्ज कर जांच में जुटी हुई है।

Similar News