इंदौर : घुमाने के बहाने ले गये, नाबालिग के साथ किया दुष्कर्म, पकडे़ गये आरोपी

इंदौर : किशोरी केा घुमाने के बहाने ले गये और धोखे से नशा खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। यही नही उक्त पीडित किशोरी को तीन दिनों तक नशा करवाय

Update: 2021-02-16 06:45 GMT

इंदौर : घुमाने के बहाने ले गये, नाबालिग के साथ किया दुष्कर्म, पकडे़ गये आरोपी

इंदौर : किशोरी केा घुमाने के बहाने ले गये और धोखे से नशा खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। यही नही उक्त पीडित किशोरी को तीन दिनों तक नशा करवाया गया और कई युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इस मामले की जानकारी पुलिस को होते ही वह मुखबिरों के बताए अनुसार 24 घंटे के अंदर 3 आरोपियों को गिरफतार कर लिया है।

आईजी हरिनारायण मिश्रा चारी ने जानकारी देते हुए बताया कि आज एक किशोरी ने थाने मंे आकर एसआई प्रियंका शर्मा के समक्ष रिपोर्ट दर्ज करवाई है। जिसमें किशोरी ने बताया कि उसके साथ गजनी उर्फ गोलू ठाकुर, अमन वर्मा, बिंदू दीदी उर्फ मीनू तथा अन्य लोगों ने मिलकर गलत काम किया हैं। वही पीडित किशोरी का कहना है कि और भी कई लोग थे जिन्हे वह नही जानती।

यह भी पढ़े : इंदौर राशन माफिया पर लगी रासुका, गरीबो के राशन में घोटाला कर किया था 79 लाख का गबन..

आईजी ने आगे बताया कि पुलिस को दिये अपने बयान में किशोरी ने यह बताया कि आरोपियों ने उसे घुमाने के बहाने स्कीम-78 होटल स्काय ले गये। जहां कोल्ड ड्रिंक में कछ नशा मिला दिया जिसके बाद वह बेहोष हो गई और बारी बारी से लोगो ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।
पुलिस ने मामले को जांच में लिया है जिसके बाद तीन आरोपियो को गिरफतार कर लिया है। वही पुलिस केा किशोरी ने यह भी बताया कि आरोपी उसे बिंदू दीदी के घर ले गये जहां तीन अन्य युवक नशा कर रहे थे। किशोरी केा जबरन नशा करवाया गया और बाद में पुनः दुष्कर्म किया गया। तीन दिन बाद धमकाते हुए किशोरी को घर छोड़ दिया गया।

यहाँ क्लिक करें : 35-65% off on Sportswear Adidas, Reebok, Puma and more

Full View Full View Full View

इंदौर कलेक्टर का शराब माफिया पर चला चाबुक, 10 हजार बल्क लीटर मिथाइल अल्कोहल जप्त..

यहाँ क्लिक कर RewaRiyasat.Com Official Facebook Page Like

ख़बरों की अपडेट्स पाने के लिए हमसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी जुड़ें: 

Facebook WhatsApp Instagram Twitter Telegram | Google News

Similar News