Indore News : युवक ने लगाई फांसी, पुलिस को संदेह मोबाइल गेम बना कारण

मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के इंदौर (Indore) के विदुर नगर के एक युवक ने फांसी लगा कर अपनी जिंदगी समाप्त कर ली। पुलिस को संदेह है की युवक ने मोबाइल गेम के चलते यह आत्मघाती कदम उठाया है।

Update: 2021-08-23 12:37 GMT

Indore / इंदौर। हंसते खेलते परिवार पर उस समय मातम छा गया जब भगवान भोलेनाथ का मंदिर से अभिषेक कर वापस आये माता पिता को बेटा फांसी पर लटका मिला। परिजन उसे फंदे से निकालकर अस्पताल पहुंचे। डाक्टरों ने जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया। उसने यह आत्मघाती कदम क्यों उठाया यह कोई नहीं जानता। पुलिस मामले की जांच करने में जुटी है।

मंदिर गये थे परिजन

जानकारी के अनुसार विदुर नगर निवासी शिवम पिता संतोष उम्र 21 वर्ष ने अपने घर पर में फांसी लगा ली। उसने फांसी क्यों लगाई इसकी जानकारी परिजनों को नही है। जिस समय युवक ने फांसी लगाई वह घर में अकेला था। माता पिता मंदिर भगवान भोलेनाथ का अभिषेक करने गये थे। घर में छोटा भाई कार्तिक था। जो दोस्तों के साथ खेलने चला गया।

गुमसुम सा रहा था युवक

पुलिस को मामले की जानकारी होने के बाद वह जांच में जुट गई। घर से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। वही आसपड़ोस तथा परिजनो से पूछताछ में पता चला कि शिवम अक्सर गुमसुम सा रहता था। वह किसी से बात नही करना था। अक्सर मोबाइल में गेम खेलता था।हाल के दिनों में उसने मेडिकल स्टोर की नौकरी भी छोड दी थी।

जांच में जुटी पुलिस

जांच कर रही पुलिस को कमरे से कोई सुसाईड नोट भी नहीं मिला। लेकिन परिवार के लोगो के बताने पर माना जा रहा है कि युवक मोबाइल में पबजी जैसे गेम खेलने का आदी था ऐसे में माना जा रहा है कि गेम के अक्सर लडके नरवस हो जाते हैं और ऐसे कदम उठा लेते हैं। वही पुलिस प्रेम प्रसंग जैसे मामलों पर भी जानकारी एकत्र करने का प्रयास कर रही है।

Tags:    

Similar News