Indore News: पुल के नीचे मिला युवक का अधजला शव, जांच में जुटी पुलिस

मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के इंदौर (Indore) में पुल के नीचे युवक का अधजला शव मिला। जिसकी जांच में पुलिस जुटी गई है।

Update: 2021-08-30 20:15 GMT

Indore / इंदौर। इंदौर के हातोद इलाके में उस समय सनसनी फैल गई जब गांव के लोगों को पुल के नीचे एक युवक का अधजला शव देखा। गांव के लोगं सोमवार दोपहर पुल के नीचे से कुछ जलने की गंध आ रही थी। पास जाकर देखा तो पुल के नीचे एक अधजला शव था। जिसे देखने के बाद लोगों के होश ही उड़ गये। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। आसपास के इलाके में गुमशुदा लोगों की जानकारी पुलिस जुटा रही है।

बोरासी गांव का मामला

मिली जानकारी के अनुसार इंदौर के बोरासी ग्राम की पुलिया के नीचे सोमवार दोपहर एक शव पड़े होने की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने अज्ञात युवक का मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। एक ओर जहां गांव के लोगों से जानकारी एकत्र की जा रही है। वहीं आसपास के अन्य थाना क्षेत्रों से गुमसुदा लेगों की जानकारी मांगी गई। साथ ही इस अधजली लाश के बारे में जानकारी दी गई है।

हाथ में लिखे हैं 2 नाम

पुलिस को जांच में पता चला कि अधजली लाश के एक हाथ में राजेश और प्रकाश लिखा है। युवक की उम्र 28 से 30 वर्ष के बीच है। शरीर का ज्यादा हिस्सा जल गया था। मौके पर खून से सना पत्थर मिला है। ऐसे में पुलिस यह मान रही है कि पहले पत्थर पटककर हत्या की गई है। बाद में उसे जलाया गया। पुलिस ने शव के साथ ही मिले पत्थर को जब्त कर लिया है।

Tags:    

Similar News