India Smart City Contest 2020 : Indore ने फिर लहराया परचम, स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट को मिले 8 अवार्ड

India Smart City Contest 2020 : इंडिया स्मार्ट सिटी कंटेस्ट 2020 के परिणामों की घोषणा केन्द्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री हरदीप सिंह पुरी द्वारा वर्चुअल मीट के माध्यम से की गई।

Update: 2021-06-26 12:50 GMT

India Smart City Contest 2020 : इंडिया स्मार्ट सिटी कंटेस्ट 2020 के परिणामों की घोषणा केन्द्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री हरदीप सिंह पुरी (Union Housing and Urban Affairs Minister Hardeep Singh Puri) द्वारा वर्चुअल मीट के माध्यम से की गई।

स्मार्ट सिटी इंदौर (Smart City Indore) की कार्यपालक निदेशक एवं नगर निगम आयुक्त प्रतिभा पाल  ने बताया कि स्मार्ट सिटी मिशन के 6 वर्ष पूर्ण होने पर शुक्रवार को आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री हरदीप सिंह पुरी द्वारा वर्चुअल मीट के माध्यम से आयोजित कार्यक्रम में स्मार्ट सिटी योजना अंतर्गत इंडिया स्मार्ट सिटी कंटेंस 2020 के बिर्ल्ड एनवायरमेंट थीम के तहत इंदौर को 56 दुकान प्रोजेक्ट हेतु प्रथम स्थान दिया गया।

इंडिया स्मार्ट सिटी कंटेस्ट 2020 (India Smart City Contest 2020) के तहत विभिन्न श्रेणियों में स्मार्ट सिटी शहरों को उनके द्वारा क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट कार्य के आधार पर अवार्ड की घोषणा की गई।

मध्य प्रदेश की 5 स्मार्ट सिटी को जहां एक ओर विभिन्न कैटेगरी में कुल 11 अवार्ड प्राप्त हुए वहीं दूसरी और मध्यप्रदेश राज्य को राज्यों की श्रेणी में द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ है।

प्रोजेक्ट अवार्ड

बिल्ड एनवायरमेंट थीम- इंदौर 56 दुकान प्रोजेक्ट हेतु प्रथम स्थान।

सैनिटाइजेशन थीम- इंदौर को तिरुपति शहर के साथ मुंसिपल वेस्ट मैनेजमेंट सिस्टम थीम में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ।

कल्चर थीम- इंदौर को कंजर्वेशन ऑफ बिर्ल्ड हेरिटेज हेतु प्रथम स्थान एवं गवालियर को डिजिटल म्यूजियम के लिए तीसरा स्थान प्राप्त हुआ।

इकोनॉमी थीम- इंदौर को कार्बन क्रेडिट फाइनेंस मेकैनिज्म हेतु प्रथम स्थान प्राप्त हुआ।

अर्बन एन्वायरमेंट थीम-  भोपाल को चेन्नई के साथ क्लीन एनर्जी हेतु प्रथम स्थान प्राप्त हुआ।

इनोवेशन अवार्ड

इनोवेटिव आइडिया वर्ल्ड थीम- इंदौर को कार्बन क्रेडिट फाइनेंस इन मेकैनिज्म हेतु प्रथम स्थान प्राप्त हुआ।

मध्य प्रदेश राज्य को देश में द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ

सीटी अवार्ड

राउंड वन सिटी- इंदौर को प्रथम स्थान एवं जबलपुर को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।

राउंड 3 सिटीज- सागर को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ।

ओवर ऑल विनर- इंदौर को सूरत के साथ प्रथम स्थान।

Similar News