Coronavirus : इंदौर में विदेश से आए 2950 लोगों का सर्वे, मिला सिर्फ एक बीमार

इंदौर : नगर निगम ने निगम सीमा में विदेश से आए 2950 लोगों का सर्वे बुधवार से शुरू कर दिया। पहले दिन करीब दो हजार लोगों

Update: 2021-02-16 06:17 GMT

इंदौर : नगर निगम ने निगम सीमा में विदेश से आए 2950 लोगों का सर्वे बुधवार से शुरू कर दिया। पहले दिन करीब दो हजार लोगों की जानकारी घर-घर जाकर जुटाई गई। निगम अफसरों का कहना है कि उनमें से केवल एक व्यक्ति बीमार निकला है, जो जोन- 17 का है और उसे बुखार है। इसके अलावा किसी व्यक्ति को सर्दी, खांसी या बुखार जैसी शिकायत नहीं है। पहले सूची में 3100 से ज्यादा लोगों के होने की जानकारी दी गई थी, लेकिन उनमें से कुछ लोग उज्जैन, महू, देपालपुर या निगम सीमा से बाहर के पाए गए इसलिए उन्हें निगम ने अपने सर्वे में नहीं लिया।

निगमायुक्त आशीष सिंह ने बुधवार शाम विभिन्न अपर आयुक्तों के साथ सर्वे की समीक्षा बैठक ली। बैठक के बाद अपर आयुक्त एसके चैतन्य ने बताया कि सर्वे में सभी लोगों ने पूरा सहयोग किया और मांगी गई जानकारी दी। जिन दो हजार लोगों की सूची और पते निगम को सौंपे गए थे, उनके साथ उनके मोबाइल नंबर और स्वास्थ्य की जानकारी स्वास्थ्य विभाग को भेजी जा रही है, ताकि वे उनका फॉलोअप लेते हुए निगरानी कर सकें।

अपर आयुक्त ने बताया कि जिन लोगों का सर्वे बुधवार शाम तक नहीं हो सका, उनकी जानकारी संभवतः बुधवार रात या गुरुवार दोपहर तक मिल जाएगी। उन्होंने बताया कि निगम उन्हीं लोगों का सर्वे कर रहा है जो इंदौरवासी हैं और विदेश जाकर फिर इंदौर लौटे हैं।

कुछ लोग नहीं मिले या पते गलत

अपर आयुक्त ने बताया कि सर्वे के दौरान कुछ लोग बताए गए पते पर नहीं मिले या उनके पते गलत पाए गए। सर्वे में बहुत समस्या नहीं आई। निगम अधिकारी सर्वे के दौरान घर के बाहर से ही जानकारी ले रहे हैं। जिन दो हजार लोगों का सर्वे हुआ, उनमें से केवल व्यक्ति को बुखार होने की बात पता चली है। सभी की तमाम जानकारी स्वास्थ्य विभाग को भेजी जा रही है।

Similar News