विधवा महिला से दोस्ती कर बनाए शारीरिक संबंध, महिला ने शादी करने को कहा तो भाग गया नासिक, मामला दर्ज

पति की मौत के बाद महिला बेटे के साथ अपना जीवन बसर कर रही थी। लेकिन इसी बीच नासिक के रहने वाले युवके के झांसे में आ गई।

Update: 2021-09-01 11:20 GMT

विधवा महिला से दोस्ती कर बनाए शारीरिक संबंध

इंदौर (Indore News) : पति की मौत के बाद महिला बेटे के साथ अपना जीवन बसर कर रही थी। लेकिन इसी बीच नासिक के रहने वाले युवके के झांसे में आ गई। उसने महिला से दोस्ती की और शादी का झांसा देते हुए उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध भी बनाए। बाद में जब महिला शादी के लिए कुछ ज्याद ही दबाव बनाने लगी तो वह मुकर गया। महिला के साथ मारपीट कर वापस नासिक भाग गया।

कैंसर से हुई थी पति की मौत

जानकारी के अनुसार महिला के पिता को ब्लड कैंसर था। काफी इलाज के बाद भी मौत हो गईं। जिसके बाद महिला महिला अपने बेटे के साथ कनाडिया थाना क्षेत्र में रह रही थी।

मेटोमोनियल वेबसाइट पर पहला परिचय

महिला के बताएं अनुसार काफी समय पहले मेटोमोनियल वेबसाइट पर सुरेंद्र जगताप से उसका परिचय हो गया। दोनो के बीच दोस्ती बढती गई और दोनों एक दूसरे के होने की इच्छा प्रगट की।

महिला का किया शारीरिक शोषण

लेकिन सुरेंद्र महिला को शादी का झासा देते हुए उसके साथ रात बिताने लगा। कई बार उसके साथ शारीरिक सम्बंध बनाए। लेकिन महिला के द्वारा शादी की बात करने के बात करने पर पहले तो बहलाता रहा बाद मे मुकर गया।

भाग गया नाशिक

कुछ दिन पहले उसके साथ मारपीट करते वापस नासिक भाग गया। मजबूर महिला ने इस मामले की शिकायत थाने में दर्ज करवा दी है। वहीं कनाडिया पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज करते हुए मामले की जांच शूरू कर दी है। साथ ही आरोपी का पता लगाया जा रहा है।

Tags:    

Similar News