5 माह तक युवती को अपनी दरिंदगी का शिकार बनाता रहा, फिर...

Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

Update: 2021-02-16 05:59 GMT
एमआईजी पुलिस ने रेलवे अफसर के बेटे को दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया है। वह पांच महीने से युवती से दुष्कर्म कर रहा था। शुक्रवार रात वह सामान लेकर भागने की फिराक में था। युवती को शक हुआ तो पुलिस बुलाकर पकड़वा दिया।
पुलिस के मुताबिक श्रीनगर(मेन) निवासी 27 वर्षीय युवती की शिकायत पर आरोपित कुणाल पिता सचिंद्र सक्सेना निवासी इटारसी को गिरफ्तार किया है। युवती बंगाली चौराहा स्थित निजी कंपनी में नौकरी करती है। उसने पुलिस को बताया वह मूलतः प्रेमनगर जोगेश्वरी ईस्ट मुंबई की रहने वाली है। पिता का निधन हो चुका है। भाई अलग रहता है। मां मुंबई में ही है। नवंबर 2017 में जॉब के सिलसिले में इंदौर आई और पलासिया स्थित एक कंपनी में नौकरी करने लगी। इस दौरान कुणाल से परिचय हुआ।
7 मार्च को कुणाल ने महालक्ष्मीनगर स्थित रूम पर मिलने बुलाया और दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसने कहा कि वह शादी कर लेगा। आरोपित ने श्रीनगर में रूम किराए से लिया और युवती के साथ ही रहने लगा। इस दौरान गर्भ निरोधक गोलियां भी खिलाता रहा। दो दिन पूर्व उसने शादी से इंकार किया और फ्लैट से गायब रहने लगा। शुक्रवार रात वह फ्लैट पर आया और सामान लेकर भागने लगा। युवती द्वारा रोकने पर धमकाने लगा। उसने तत्काल डायल-100 पर कॉल किया और कुणाल को पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

Similar News