हमेशा रखें इन हेल्थ डिवाइस को अपने घर में

कई बार बीमारी नहीं होती लेकिन हम केवल टेस्ट करवाने के लिए फालतू पैसा व समय बर्बाद कर देते हैं।

Update: 2022-04-07 06:45 GMT

हेल्थ डिवाइस जो आपके घर में होने चाहिए: आजकल कब क्या हो जाए किसी को पता नहीं रहता, इसलिए कुछ चीजों का घर में होना बहुत आवश्यक होता है। आजकल के समय में यह बहुत जरूरी है कि लोग अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहें। आज हम इस आर्टिकल में आपको उन हेल्थ डिवाइस इसके बारे में बताएंगे जिन्हें आपको अपने घर में जरूर रखना चाहिए, जिससे आवश्यकता पड़ने पर आप इसका इस्तेमाल तुरंत कर सकें-

पल्स ऑक्सीमीटर



 


हेल्थ गैजेट जो आपके घर में होने चाहिएइस हेल्थ गैजेट के माध्यम से ब्लड में ऑक्सीजन का पता लगाया जाता है। ब्लड सेल्स का काम होता है शरीर के सभी अंगों में ऑक्सीजन पहुंचाना ताकि वो सामान्य तरह से कामकाज कर सकें। जब ब्लड में ऑक्सीजन नहीं होती तो यह स्थिति हैपॉक्सिमिया कहलाती है जिसके परिणाम स्वरूप हार्ट और ब्रेन जैसे अंग फेल भी हो सकते हैं। अगर आपके घर में पल्स ऑक्सीमीटर रहेगा तो ऐसी स्थिति में आप तुरंत डॉक्टर की सलाह ले सकते हैं।

ब्लड ग्लूकोज मॉनिटर



 


जो लोग प्री डायबिटिक या टाइप 2 डायबिटीज से ग्रसित होते हैं, उन्हें नियमित रूप से अपने ब्लड में शुगर लेवल की जांच करते रहना चाहिए। इसके लिए आपको अपने घर में ग्लूकोस मीटर नाम की डिवाइस जरूर रखनी चाहिए। इसका इस्तेमाल करके आप बड़ी आसानी से अपने घर में ब्लड शुगर लेवल नाप सकते हैं और इसी के अनुसार अपने डॉक्टर से सलाह ले सकते हैं।

पेडोमीटर और वेटिंग स्केल



 


पेडोमीटर एक बड़ी ही सिंपल डिवाइस है जो दर्शाता है कि आप दिन में कितने स्टेप चले और इस दौरान आपकी कितनी कैलोरी बर्न हुई। इसके साथ-साथ आपको अपने घर में वेटिंग स्केल भी रखनी चाहिए, जिससे आप अप टू डेट रह सके कि आपका वजन कैसा है। वजन में अचानक उतार-चढ़ाव अनियमित लिपिड मेटाबॉलिज्म जैसे गंभीर स्थितियों की वजह से हो सकता है। इसलिए यह डिवाइस आपको अपने घर में जरूर रखनी चाहिए।

Tags:    

Similar News