Happy Birthday Nora Fatehi: कनाडा की नोरा आज है 22 करोड़ की मालकिन, ऐसे की दमदार कमाई

Happy Birthday Nora Fatehi: एक्ट्रेस नोरा फतेही 5 हजार रूपए लेकर आई थी भारत, आज है करोडो की मालिकिन.

Update: 2022-02-06 06:32 GMT

NORA_FATEHI

Happy Birthday Nora Fatehi: नोरा फतेही अपना 30 वां जन्मदिन मनाने जा रही है. इस बीच उन्हें बॉलीवुड से शुभकामनाये आ रही है. नोरा फतेही के फैंस भी नोरा के बर्थडे में काफी खुश नजर आ रहे है. एक्ट्रेस नोरा फतेही ने भारत में जमकर कमाई की है। अब मनी लॉन्ड्रिंग केस में नाम आने के बाद से ही वे सुर्खियों में है। ज्ञात हो कि मनी लॉन्ड्रिंग केस के मुख्य आरोपी ने नूरो को महंगे गिफ्ट दिए है। दरअसल 200 करोड़ रुपए मनी लॉन्ड्रिंग केस में चर्चा है कि अब दिलबर गर्ल नोरा सरकारी गवाह बनने वाली हैं।

डांसर से एक्ट्रेस तक सफर 

जानकारी के तहत 6 फरवरी 1992 को नोरा फतेही ने कनाडा में जन्म लिया था। वे एक डांसर, मॉडल, एक्ट्रेस, सिंगर और प्रोड्यूसर हैं। कनाडा में मॉडलिंग और डांसिंग में करियर की शुरुआत करने के बाद नोरा भारत आई थीं।

2015 में किया डेब्यू

खबरो के तहत नोरा ने वर्ष 2015 की फिल्म रोर से बॉलीवुड डेब्यू किया। इसके बाद नोरा साउथ की फिल्म डबल बेरल औक कायमकुलम कोचिनी में नजर आई थीं।

नोरा फतेही ने साल 2015 में बिग बॉस 9 में हिस्सा लिया था। नोरा 84 दिनों तक शो में रही थीं, शो के बाद नोरा को देशभर में पहचान मिल गई थी। इसके बाद नोरा, झलक दिखला जा 9 में दिखी थीं। चार्टबस्टर गाने दिलबर-दिलबर ने महज 24 घंटों में 20 मिलियन व्यूज हासिल कर रिकॉर्ड कायम किया था।

एक समय भारत छोड़ने का बना लिया था मन

एक इंटरव्यू के दौरान नोरा ने खुलासा करते हुए बताया था कि वो महज 5 हजार रुपए लेकर भारत पहुंची थीं। भारत आने के चंद महीनों बाद नोरा की मुलाकात एक लेडी कास्टिंग डायरेक्टर से हुई थी। उस कास्टिंग डायरेक्टर ने नोरा को घर बुलाकर उनके साथ बेहद बुरा व्यवहार किया था।

डायरेक्टर ने कहा था कि हमारी इंडस्ट्री तुम जैसे लोगों से परेशान हो चुकी है, जो बिना टैलेंट के यहां आ जाते हैं। तुम टैलेंटलेस हो और ये कहते हुए उस महिला ने नोरा को खूब डांटा। नोरा इस रवैये से इतनी टूट गई थीं कि उन्होंने सामान बांधकर भारत छोड़ने का फैसला कर लिया था।

एक करोड़ रूपये तक होती है फीस

नोरा फतेही हर गाने के लिए 40 लाख से 1 करोड़ रुपए फीस लेती हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस ब्रांड एंडोर्समेंट से भी लाखों की कमाई करती हैं। नोरा भारत की सबसे ज्यादा फीस लेने वाली डांसर हैं। साथ ही वो सबसे ज्यादा इनकम टैक्स देने वाली एक्ट्रेसेस में से एक हैं। वर्ष 2020 में नोरा की नेटवर्थ 1.5 मिलियन डॉलर थी, जो अब दोगुनी होकर 3 मिलियन डॉलर यानी 22 करोड़ रुपए हो चुकी है।

मुबंई में खुद का घर और महंगी गाड़िया

नोरा फतेही इन दिनों वर्ली मुंबई में रहती हैं। ये घर उन्होंने कुछ वर्ष पहले ही खरीदा है। नोरा ने कई देशों की प्रॉपर्टी में इन्वेस्ट किया है। नोरा के पास बीएमडब्लू की 5 गाड़ी है।

बच्चियों को बचाने करती है काम

एक्ट्रेस नोरा रिलीफ प्रोजेक्ट से जुड़ी हुई हैं, जो बच्चियों को बचाने और कन्या भ्रूण हत्या रोकने के लिए काम करता है। एक्ट्रेस के परिवार में माता-पिता और एक भाई है।

Tags:    

Similar News