भाई से झगड़कर भाभी गई मायके, वापस बुलाने पहुंचे देवर ने की छेड़खानी, मामला दर्ज

Gwalior / ग्वालियर: कहने को देवर भाभी के रिस्ते को बहुत ही पवित्र माना गया है। लेकिन कलयुग में सभी रिस्ते दांव पर लगे हुए हैं। तभी तो ग्वलियर के दाल बाजार में देवर-भाभी के रिस्ते को कलंकित करने वाली वारदात हुई है। भाई-भाभी के बीच अनबन पर मायके गई भाभी को मनाने गये देवर ने छेड़खानी कर दी। देवर की हरकतों को भापकर महिला ने विरोध करते हुए आवाज लगा दी जिस पर वह महिला के कपडे आदि फाड डाले और फरार हो गया। 

Update: 2021-07-20 17:25 GMT

देवर ने कहा भाई से ज्यादा अपका ख्याल रखूंगा

जनकारी के अनुसार दाल बाजार 26 वर्षीय महिला की शादी पड़ाव स्थित लक्ष्मणपुरा में हुई है। पति पत्नी में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद पत्नी मायके चली गई। पत्नी को मनाने पति नही गया बल्कि उसने अपने छोटे भाई को भेज दिया। लेकिन वह अपनी भाभी के कमरे में जाकर उसके साथ छेडछाड करते हुए कहा की वह भाई से ज्यादा उसका खयाल रखेगा। 

जिस पर महिला नाराज हो गई। आरोपी देवर फरार हो गया। महिला ने इसकी रिर्पोट थाने में कर दी है। पुलिस आरोपी देवार की तलाश कर रही है। बताया जाता है कि अरोपी की नियत खराब देख महिला ने उसका विरोध किया था लेकिन आरोपी ने उस पर हमला कर दिया। और उसके कपडे आदि फाड़ डाले।

Similar News