MP में आई बाढ़, कहीं कार बही तो कहीं पुल डूबा | देखें VIDEO

Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

Update: 2021-02-16 05:57 GMT

देश के कुछ हिस्से गर्मी से झुलस रहे हैं तो कुछ राज्यों में बारिश ने तबाही मचा रखी है। मध्य प्रदेश के ग्वालियर से ऐसा ही एक विडियो सामने आया है, जहां नाले में बाढ़ की वजह से पास खड़ी कार बह गई। ऐसा ही एक अन्य विडियो मध्य प्रदेश के दमोह से भी आया है, जहां आम लोग जीवन को खतरे में डालकर पुल क्रॉस करने को मजबूर हैं। यह पुल बाढ़ की वजह से पूरी तरह पानी में डूब चुका है।

दरअसल, मध्य प्रदेश के ग्वालियर स्थित तारागंज में एक व्यक्ति ने अपनी कार एक नाले के पास पार्क कर दी थी। इसी बीच भारी बारिश से नाले में बाढ़ आ गई और कार नाले में बह गई। ( यहां देखिए विडियो)

वहीं, दमोह में भारी बारिश की वजह से आम लोगों की मुश्किलें बढ़ चकी हैं। यहां आम लोग जीवन को खतरे में डालकर पुल क्रॉस करने को मजबूर हैं। यह पुल बाढ़ की वजह से पूरी तरह पानी में डूब चुका है। ( यहां देखिए विडियो)

Similar News