Gwalior : मंच से नीचे गिरे प्रदेश के ऊर्जा मंत्री Pradhuman Singh Tomar, फिर मच गया हड़कम्प, सरकारी मंच पर थें केंद्रीय मंत्री सहित 25 लोग

Gwalior / Pradhuman Singh Tomar News : केन्द्र से लेकर प्रदेश सरकार के कार्यो का जनमानस के बीच बखान कर रहे केन्द्रीय मंत्री सहित प्रदेश के मंत्रियों में उस समय हड़कम्प मच गया जब प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर (Pradhuman Singh Tomar) अचानक मंच से नीचे गिर गये।;

Update: 2021-07-01 19:37 GMT

Gwalior / Pradhuman Singh Tomar News : केन्द्र से लेकर प्रदेश सरकार के कार्यो का जनमानस के बीच बखान कर रहे केन्द्रीय मंत्री सहित प्रदेश के मंत्रियों में उस समय हड़कम्प मच गया जब प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर (Pradhuman Singh Tomar) अचानक मंच से नीचे गिर गये।

वहां मौजूद लोगो ने समय गंवाये बिना जंहा मंत्री को उठाया वही स्वास्थ बिगड़ जाने के कारण उन्हे अस्पताल ले जाया गया है।

मंच पर बैठे थे 25 लोग

खबरों के तहत ग्वालियर राष्ट्रीय बागवानी बोर्ड का उद्घाटन समारोह चल रहा था। सरकारी कार्यक्रम में 10 फुट चौड़ा मंच तैयार किया गया था। 

मंच पर केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, प्रदेश सरकार के मंत्री भारत सिंह कुशवाह, प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, सांसद विवेक शेजवलकर सहित 25 लोग मौजूद थें।

Similar News