साउथ फिल्मों के सुपरस्टार कॉमेडियन वेणु माधव का निधन, 39 की उम्र में दुनिया को अलविदा कहा
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat
नई दिल्ली, जेएनएन। South Film Actor And Comedian Venu Madhav Passes Away: साउथ फिल्मों के सुपरस्टार कॉमेडियन/एक्टर वेणु माधव का अचानक तबियत खराब होने के चलते निधन हो गया है। परिवार के लोगों ने इस बात की पुष्टि की है। वेणु माधव ने 150 से ज्यादा तेलुगू और तमिल फिल्मों में अभिनय किया है। वह अभी सिर्फ 39 वर्ष के थे।
वेणु माधव के करीबी दोस्त वामसी काका ने ट्वीट करते हुए बताया कि मशूहर अभिनेता वेणु माधव अब हमारे बीच नहीं रहे हैं। वामसी ने अपने ट्वीट में लिखा कि वेणु के परिवार के लोगों ने सूचित किया है वेणु अब इस दुनिया में नहीं हैं। डॉक्टरों के अनुसार वेणु ने बुधवार की दोपहर 12:20 बजे अंतिम सांस ली। वामसी काका ने वेणु को श्रद्धांजलि दी है।
पिछले दिनों वेणु को अचानक तबियत बिगड़ने के बाद सिकंदराबाद के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रिपोट्स के मुताबिक उनका पिछले दो सप्ताह से इलाज चल रहा था। डॉक्टरों ने उनके लीवर और किडनी में गंभीर समस्या बताई थी। पिछले 22 सितंबर को डॉक्टरों ने वेणु माधव की हालत ठीक होने पर डिस्चार्ज कर दिया था।
वेणु माधव की 24 सितंबर को अचानक तबियत बिगड़ने के बाद दोबारा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी तबियत को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें आईसीयू में लाइफ सपोर्ट पर रखा था। चिकित्सकों ने 25 सितंबर बुधवार दोपहर को बताया कि वेणु माधव का निधन हो गया है। वेणु के निधन की खबर से साउथ फिल्म इंडस्ट्री सदमे में है।
साउथ फिल्म इंडस्ट्री की आमतौर पर हर तीसरी फिल्म में वेणु माधव को एक्टिंग करते देखा जा सकता है। वेणु का जन्म आंध्र प्रदेश के नालागोंडा जिले में कोडड गांव में हुआ था। वेणु ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 1997 में फिल्म संप्रदायम और मास्टर से की थी। इसके बाद वह लगातार कई फिल्मों में नजर आए। वेणु ने हंगामा, भूकैलास और प्रेमाभिशेकम में बतौर हीरो अभिनय किया। वेणु ने 150 से ज्यादा तेलुगू और तमिल भाषा की फिल्मों में काम किया है।