सलमान खान से पूरे 5 करोड़ रुपये मांग रही हैं राखी सावंत और अर्शी खान, ये है वजह
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat
नई दिल्ली: सलमान खान बिग बॉस के सबसे दमदार होस्ट माने जाते हैं. इस रिएलिटी शो में उनका कड़क और मजेदार अंदाज फैन्स के साथ ही घर के कंटेस्टेंट को भी काफी भाता है. सलमान के सामने घर के भीतर कम ही प्रतियोगी अपनी जुबान खोल पाते हैं. लेकिन इस घर की दो कंटेस्टेंट रहीं राखी सावंत और अर्शी खान ने सलमान खान ने अनोखी मांग कर दी है. दरअसल हाल ही में सलमान खान की फिल्म 'रेस 3' रिलीज हुई और रिलीज के साथ ही इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया. 'रेस 3' ने महज 3 दिन में ही 100 करोड़ रुपये की कमाई का जादुई आंकड़ा पार कर लिया है. ऐसे में राखी सावंत और अर्शी खान ने सलमान खान से इस कमाई में से अपना हिस्सा मांग लिया है. न्यूज एजेंसी आईएएनएस के अनुसार दोनों ने सलमान की इस बड़ी उपलब्धि पर उनसे पांच करोड़ रुपये की मांग कर डाली है. हाल ही में यह दोनों मुंबई में हुए गोल्ड अवॉर्ड्स का हिस्सा बनने पहुंचीं. यहां जब एक पत्रकार ने 'रेस 3' के 100 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होने के बारे में अर्शी से पूछा तो उन्होंने कहा, "सलमान खान को फिल्म की कमाई में से कम से कम पांच करोड़ रुपये मुझे देना चाहिए.' अर्शी की इस डिमांड पर राखी सांवत भी कहां पीछे रहने वाली थीं. उन्होंने कहा, "मैंने भी 'रेस-3' का प्रचार किया है. मैंने लोगों से फिल्म देखने की गुजारिश की तो मुझे भी कुछ पैसे मिलने चाहिए.' सलमान के बेहतरीन अभिनय से प्रभावित राखी ने कहा कि फिल्म में वह सिल्वेस्टर स्टेलॉन (हॉलीवुड अभिनेता) की तरह दिखे हैं. अर्शी ने कहा कि उन्होंने सलमान की वजह से फिल्म देखी और उनके जैसा कोई नहीं है. बता दें कि 'रेस 3' 15 जून को रिलीज हुई और इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर काफी तारीफ मिली है. फिल्म ने महज तीन दिनों में 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है. इस मल्टीस्टारर फिल्म में सलमान खान के अलावा बॉबी देओल, जैकलीन, डेजी शाह, साकिब सलीम और अनिल कपूर मुख्य भूमिका में थे.