माधुरी दीक्षित ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी से ऐसा क्या छीन लिया था कि वाजपेयी हो गए थे भौचक्क
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat
अटल बिहारी वाजपेयी अब इस दुनिया में नहीं हैं। शुक्रवार को दिल्ली में स्मृति स्थल पर राजकीय समान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। लोग अब अपने प्रिय नेता के साथ बिताए पलों को याद कर रहे हैं। ऐसा ही एक वाकया वरिष्ठ पत्रकार राशिद किदवई ने बताया है, जिससे पता चलता है कि वाजपेयी को गुलाम जामुन कितना पसंद था। दरअसल, एक बार आधिकारिक भोज के दौरान अटल बिहारी वाजपेयी सत परहेज पर थे, लेकिन उनसे रहा नहीं गया और वह गुलाब जामुन वाले काउंटर की तरफ बढ़ गए। यह देख उनके सहयोगियों को एक तरकीब सूझी। उन्होंने वाजपेयी का ध्यान गुलाम जामुन से हटाने के लिए बॉलिवुड स्टार माधुरी दीक्षित को आगे कर दिया।
वरिष्ठ पत्रकार राशिद किदवई बताते हैं कि पीएम रहते वाजपेयी ने एक बार आधिकारिक भोज के दौरान सत परहेज पर होने के बावजूद खाने के काउंटर का रुख किया। ऐसे में सहयोगियों ने पीएम को फौरन वहां मौजूद माधुरी दीक्षित से मिलवा दिया। जल्द ही फिल्मों के बेहद शौकीन वाजपेयी खाने की बात भूलकर काफी देर तक उनसे फिल्मों के बारे में बात करते रहे। इस दौरान अधिकारियों को समय मिल गया और तेजी से मिठाइयां हटवा दी गईं। वाजपेयी के साथ काम कर चुके नौकरशाह बताते हैं कि वह जहां कहीं भी जाते थे, वहां के स्थानीय पकवान का स्वाद चखने पर जोर देते थे।