मध्यप्रदेश: भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा, इन्हे मिली जिम्मेदारी
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat
भोपाल. मध्यप्रदेश भाजपा को नया प्रदेश अध्यक्ष बन गया है। खजुराहो से सांसद विष्णुदत्त शर्मा को मध्यप्रदेश भाजपा का नया अध्यक्ष बनाया गया है। विष्णुदत्त शर्मा को राकेश सिंह की जगह पार्टी का नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। 2019 के लोकसभा चुनाव में पहली बार सांसद बने हैं।
कौन हैं विष्णुदत्त शर्मा विष्णुदत्त शर्मा
विष्णुदत्त शर्मा मूलत: मध्यप्रदेश के मुरैना जिले के निवासी है। उन्हें वीडी शर्मा के नाम से भी जाना जाता है। जो 32 वर्षों से लगातार सक्रिय राजनीति में है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से राजनीति शुरू करने के बाद विष्णुदत्त शर्मा को संगठन में अनेक पद मिले। मौजूदा समय में वह भाजपा मध्यप्रदेश के प्रदेश महामंत्री है। प्रदेश की राजनीति में उन्हें बड़ा चेहरा माना जाता है। संघ से भी उनका जुड़ाव रहा है। विष्णुदत्त शर्मा का ताजा परिचय यह है कि वह 2019 लोक सभा चुनाव के लिए मध्यप्रदेश की खजुराहो लोकसभा सीट से सांसद बने।
वह संघ और भाजपा संगठन से जुड़े जमीनी नेता माने जाते हैं। विष्णुदत्त शर्मा 1987 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में शामिल हुए। 1995 से फुल टाइमर राजनीति में विष्णुदत्त ने कदम रखे। 1993 से 1994 तक वह मप्र राज्य में सचिव रहे। विष्णुदत्त शर्मा 2001 से 2007 तक मप्र में ABVP राज्य संगठन सचिव रहे। इस दौरान विष्णुदत्त शर्मा एबीवीपी के राष्ट्रीय सचिव भी रहे। 2007 से 2017 तक मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के क्षेत्रीय संगठन सचिव रहे। 2007 से 2009 तक विष्णुदत्त शर्मा एबीवीपी केराष्ट्रीय महासचिव भी रहे। अभी वह मध्यप्रदेश भाजपा संगठन में प्रदेश महामंत्री है।
राकेश सिंह की थी अटकलें
मध्यप्रदेश में लंबे समय से प्रदेश अध्यक्ष को लेकर अटकलें लगाई जा रही थी। माना जा रहा था कि राकेश सिंह एक बार फिर से प्रदेश अध्यक्ष बन सकते हैं। लेकिन पार्टी ने राकेश सिंह की जगह वीडी शर्मा को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। प्रदेश अध्यक्ष की रेस में भाजपा के कई बड़े नेता शामिल थे। लेकिन फाइनल मुहर वीडी शर्मा के नाम पर लगी है।