नवजोत सिंह सिद्धू का ताजा बयान 'आज भी अपनी बात पर कायम हूं, कल भी रहूंगा'
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat
पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू ने पुलवामा हमले के बाद कहा था कि आप इस हमले का दोष पूरे देश पर नहीं मढ़ सकते हैं, पूरे देश या किसी एक को इसका दोष देना ठीक नहीं है, यह सच है कि यह हमला कायरता है और आतंकवाद, हिंसा कहीं से भी सही नहीं है और जिसने यह सब किया है, उस सजा मिलनी ही चाहिए। सिद्धू की इस विवादित टिप्पणी के बाद पूरे देश में आक्रोश भड़क गया। सिद्धू वर्तमान में पंजाब सरकार में मंत्री है और आक्रोशित लोगों ने सिद्धू को पद से भी हटाए जाने की मांग की है। इस मामले में अब सिद्धू ने सफाई दी है।
सिद्धू ने एक वीडियो जारी कर कहा है 'मुझे विधानसभा सेशन में शामिल होना था इस वजह से मेरे पास कपिल के शो को शूट करने का वक्त ही नहीं था। दो एपिसोड के लिए वे किसी और को मेरी जगह लाए थे। चैनल से मुझे निकाले जाने के संबंध में कोई जानकारी मुझ तक नहीं पहुंची है। जहां तक मेरे बयान की बात है मैं आज भी अपनी बात पर हूं, और कल भी रहूंगा।'
बता दें कि सिद्धू के बयान के बाद जिस तरह से देश भर में हो हल्ला हुआ और उसके बाद ख़बर आई कि सिद्धू को शो से हटा दिया गया है l बीते शनिवार-रविवार को सिद्धू शो में आए तो सोशल मीडिया पर बवाल मच गया लेकिन बाद में लोगों का गुस्सा शांत हुआ जब अर्चना के शो में एंट्री का वीडियो आया l
सिद्धू को शो से हटाने जाने को लेकर न तो अभी सोनी ने बयान जारी किया है और न ही शो को प्रोड्यूस करने वाली सलमान खान की कंपनी ने। लेकिन एजेंसी रिपोर्ट के मुताबिक अर्चना ने एक बातचीत में कहा है कि वो सिद्धू की जगह शो में नहीं आई हैं। वो सिद्दू का परमानेंट रिप्लेसमेंट नहीं हैं। अर्चना ने बताया है कि उन्होंने पुलवामा अटैक के पहले ही दो एपिसोड शूट कर लिए थे जो सोन चिड़िया स्टारकास्ट और सेलेब्रिटी क्रिकेट लीग प्रमोशन के लिए आने वाले सितारों के साथ थे l उस समय सिद्धू जी किसी काम में बिज़ी हो गए थे तो चैनल ने उन्हें आग्रह किया था कि वो दो एपिसोड में सिद्धू की कुर्सी संभाल लें। यानि अर्चना के बयान से साफ़ है कि अगले हफ़्ते सिद्धू दिखाई तो नहीं देंगे लेकिन वो शो से हटाए भी नहीं गए हैं।
सोशल मीडिया पर ये बात जोरों से ट्रेंड कर रही हैं कि चैनल को देखना ( unsubscribe Sony TV ) बंद कर दो। लोगों का कहना है कि वो सिद्धू का पाकिस्तान और इमरान खान प्रेम जानते हैं।