जब दीपिका पादुकोण ने सलमान खान को कर दिया प्रपोज, घुटनों के बल बैठ बोलीं-'Will You Marry Me, Please'
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat
नई दिल्ली: जब बात ड्रामे की आती है, तो बॉलीवुड ये अच्छा एंटरटेनमेंट कहीं और नहीं मिल सकता। सलमान खान भी एक बार कह चुके हैं कि दर्शक केवल मनोरंजन के लिए ही आते हैं और उन्हें फिल्मों के जरिए वो चीज जरूर मिलनी चाहिए।
बता दें, इन दिनों सलमान खान का शो बिग बॉस सीजन 12 अपनी कॉन्ट्रोवर्सी को लेकर गर्माया हुआ है। आपको बता दें, साल 2015 में एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण भी बिग बॉस 9 में अपनी फिल्म तमाशा को प्रमोट करने के लिए पहुंची थीं।
दीपिका ने इस शो को और भी शानदार और दिलचस्प बना दिया, जब उन्होंने खुलेआम स्टेज पर सलमान को प्रपोज कर दिया। जी हां, इस बात पर आपको शायद यकीन ना हो लेकिन यह बात सच है।
दीपिका ने घुटनों पर बैठकर सलमान खान से कहा- सलमान मुझसे शादी करोगे? दीपिका के इतना कहने पर बॉलीवुड के दबंग एक्टर के पसीने छूट गए और उन्होंने ना कहते हुए कहा, दीपिका हो या कोई भी हो, ये नहीं हो सकता।
इन दिनों सलमान अपनी आने वाली फिल्म भारत के लिए शूटिंग कर रहे हैं दुबई के लिए रवाना हो चुके हैं। वह सोनाक्षी सिन्हा के साथ दबंग 3 पर भी काम शुरू करेंगे। इस बीच, दीपिका और रणवीर सिंह की शादी की चर्चा काफी जोरों पर है।