फुटबॉल कोच अब्दुल रहीम के मार्गदर्शन में भारतीय टीम पहली बार 1956 के मेलबर्न ओलिम्पिक फुटबॉल टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंची थी।
इस फिल्म को बोनी कपूर, आकाश चावला और जॉय सेनगुप्ता प्रड्यूस कर रहे हैं। वहीं अमित शर्मा इस बायोपिक के निर्देशक है।
इस बायोपिक का नाम फ़िलहाल अभी सामने नहीं आया है। इसके अलावा अजय देवगन चाणक्य की बायोपिक में नज़र आएंगे।
नीरज पांडे के निर्देशन में बनने जा रही राजनीतिक रणनीतिकार और अर्थशास्त्री चाणक्य के जीवन और शिक्षाओं पर आधारित है।