गोल्ड ने किया धमाकेदार कलेक्शन, सत्यमेव जयते की भी हुई शानदार ओपनिंग

Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

Update: 2021-02-16 05:59 GMT
मुंबई : अक्षय कुमार की फिल्म गोल्ड को रिलीज के साथ ही धमाकेदार ओपनिंग मिली है। करीब 26 करोड़ के शानदार कलेक्शन के साथ यह फिल्म अक्षय की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म साबित हुई है। आज़ाद भारत को ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने की कहानी दर्शकों को काफी पसंद आई है। रीमा कागती के डायरेक्शन में बनी यह पीरियड फ़िल्म देशभक्ति के फ्लेवर के साथ परोसी गई। जिसमें अक्षय, अमित साध और कुणाल कपूर ने अपनी शानदार एक्टिंग से सभी का दिल जीत लिया। हॉकी टीम के मैनेजर के किरदार में अक्षय इकदम फिट बैठते नजर आए, तो वहीं फिल्मी डेब्यू कर रहीं मौनी रॉय ने भी इस फ़िल्म में अक्षय की पत्नि का किरदार बेहद खूबसूरती के साथ निभाया।
वैसे फिल्म गोल्ड के साथ ही जॉन अब्राहम की 'सत्यमेव जयते' का भी लोगों ने शानदार स्वागत किया है। जहां पहले दिन अक्षय कुमार के हाथ 'गोल्ड' लग गया है तो वहीं जॉन अब्राहम की 'सत्यमेव जयते' की भी काफी जय-जय हुई है। और इस फिल्म ने करीब 21 करोड़ की कमाई की। हालांकि अक्षय की गोल्ड साल की तीसरी सबसे बड़ी ओपनिंग लेने वाली फ़िल्म बन गयी है।
और इस फिल्म के साथ ही अक्षय ने एक बार फिर साबित कर दिया कि स्वतंत्रता दिवस उन्हीं के नाम रहता है। इससे पहले पिछले साल 11 अगस्त को अक्षय की फ़िल्म 'टॉयलेट एक प्रेम कथा' आयी थी, जो 133 करोड़ से ज़्यादा कमाकर सुपरहिट रही है। 2016 में 12 अगस्त को रिलीज हुई अक्षय की फ़िल्म 'रुस्तम' ने 127 करोड़ से अधिक की कमाई कर अपनी फिल्म को सुपहिट करवाया था।
वैसे शनिवार और रविवार को फिल्म का कलेक्शन और भी बढ़ने वाला है। ट्रेड पंडितों की मानें तो गोल्ड 5 दिनों में ही 80 करोड़ तक का आंकड़ा पार कर लेगी। खास बात है कि अगले हफ्ते भी कोई बड़ी फिल्म रिलीज नहीं हो रही है। लिहाजा, गोल्ड के पास कमाने के लिए काफी लंबा समय है।

Similar News