कृति सेनन का इंस्टाग्राम अकाउंट हुआ हैक, हैकर ने अकाउंट से लिख दी ये बात...

Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

Update: 2021-02-16 06:00 GMT

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन का आइटम नंबर 'आओ कभी हवेली पे' इन दिनों सॉन्ग चार्ट में धूम मचा रहा है. लेकिन बीते रविवार को कृति उस समय काफी मुसीबत में पड़ गई थी, जब किसी हैकर ने उनका इंस्टाग्राम अकाउंट हैक कर लिया था. बता दें कि हैकर ने कृति का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक करने बाद उनकी एक पूरानी तस्वीर भी अकाउंट से शेयर की और साथ ही तस्वीर कैप्शन में लिखा दिया, 'मुझे नए अकाउंट पर फॉलो करें.'

इस घटना के बाद कृति ने अपने ट्विटर अकाउंट से इस बात की जानकारी दी कि उनका इंस्टाग्राम अकाउंट हैक हो चुका है. उन्होंने अपने इस ट्वीट में लिखा, 'मेरा इंस्टाग्राम अकाउंट हैक हो गया है. कृपया उस पर कोई प्रतिक्रिया न दें.'

हालांकि कुछ समय के बाद कृति ने अपने दोस्तों के मदद से इंस्टाग्राम अकाउंट को रिकवर कर लिया. इस बात की भी जानकारी कृति ने ट्वीट कर के अपने फैंस को दी. उन्होंने इस में लिखा, 'मेरा इंस्टाग्राम अकाउंट ठीक हो गया है. फ्रेयन, निकिता और वरुण कटोच का बहुत-बहुत शुक्रिया, इन्होंने मेरी सहायता की और यह जल्दी ठीक हो गया.'

कृति सेनन की प्रोफेशनल करियर की बात करें तो हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'स्त्री' में उनके आइटम नंबर 'आओ कभी हवेली पे' को काफी पसंद किया जा रहा है. सोशल मीडिया यूट्यूब पर अब तक इस गाने को 3 करोड़ 67 लाख से ज्यादा बात देखा जा चुका है. इसके अलावे कृति के पास अभी कई फिल्म प्रोजेक्ट्स है. अगले साल 2019 में कृति 'लुका छुपी', हॉउसफुल 4 और पानीपत जैसी फिल्मों में नजर आने वाली हैं.

Similar News