अमिताभ बच्चन ने आखिर क्यों अभी तक नहीं लगवाई कोरोना वैक्सीन, यह रही वजह!

अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने हाल ही में कोरोना वैक्सीन को लेकर अपनी बात रखी हैं। उन्होंने बताया कि आखिर अभी तक वह क्यों नहीं कोरोना की वैक्सीन लगाए हैं। 78 वर्षीय अमिताभ ने इस बात का जिक्र अपने ब्लाॅग में किया है। 

Update: 2021-03-22 10:11 GMT

अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने हाल ही में कोरोना वैक्सीन (Corona Vaccine) को लेकर अपनी बात रखी हैं। उन्होंने बताया कि आखिर अभी तक वह क्यों नहीं कोरोना की वैक्सीन लगाए हैं। 78 वर्षीय अमिताभ ने इस बात का जिक्र अपने ब्लाॅग में किया है। 

कोरोना का टीका (Corona Vaccine) काफी समय से लगना शुरू हो चुका हैं। बाॅलीवुड के कई सेलीब्रिटी इस वैक्सीन को अब तक लगवा भी चुके हैं। ऐसे में अमिताभ के फैंस कई बार उनसे यह सवाल कर चुके है कि आखिर उन्होंने अभी तक कोरोना की वैक्सीन क्यों नहीं लगवाई। अब हाल ही में महानायक ने अपने ब्लाॅग के माध्यम से यह बात बताई है कि आखिर क्यों वह इस वैक्सीन से अब तक दूर हैं। अमिताभ कहते है कि वायरस के एक और प्रकार का डर उन्हें सता रहा हैं। टीका अनिवार्य हो गया है और जल्द ही मुझे इस कतार में लगना होगा। जैसे ही आंख ठीक होती है..तब तक दुनिया अजीब हैं। 

ये सितारे लगवा चुके वैक्सीन

कोरोना की वैक्सीन (Corona Vaccine) अब तक बाॅलीवुड के ढेर सारे सितारे लगवा चुके हैं। जिसमें धर्मेन्द्र, अनुपम खेर, हेमा मालिनी, सतीश शाह, सैफ अली खान, राकेश रोशन, कमल हसन सहित अन्य लोग शामिल हैं। ये सभी वैक्सीन लेने की तस्वीर सोशल मीडिया में पोस्ट करके लोगों को इसके प्रति प्रेरित भी करते नजर आए थे।

इन फिल्मों में नजर आएंगे बीग बी

अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही कई फिल्मों में अभिनय करते हुए नजर आएंगे। जिसमें चेहरे, झुण्ड शामिल हैं। इन दोनों फिल्मों की रिलीज डेट भी एनाउंस कर दी गई है। इसके अलावा अमिताभ ब्रम्हास्त्र जैसी फिल्मों में भी नजर आएंगे। फिल्मों के अलावा वह केबीसी शो को लेकर भी सुर्खियों में हैं। खबर है कि इस रियालिटी शो के अगले सीजन को भी बिग बी ही होस्ट करते हुए नजर आएंगे।  

Similar News