जब 38 साल छोटी एक्ट्रेस संग बोल्ड सीन देकर Sunny Deol ने मचा दी थी सनसनी, जानिए कौन थी वह एक्ट्रेस

मुम्बई। सनी देओल (Sunny Deol) कड़क मिजाज के लिए जाने जाते हैं। वह ज्यादातर फिल्मों में एक्शन सीन करते हुए नजर आते हैं। इंडस्ट्री में उनकी छवि भी एक एक्शन हीरो की हैं।

Update: 2021-07-21 12:53 GMT

मुम्बई। सनी देओल (Sunny Deol) कड़क मिजाज के लिए जाने जाते हैं। वह ज्यादातर फिल्मों में एक्शन सीन करते हुए नजर आते हैं। इंडस्ट्री में उनकी छवि भी एक एक्शन हीरो की हैं। उनके खतरनाक डायलॉग रोंगटे खड़े कर देते हैं। लेकिन इसके उलट सनी देओल ने कई फिल्मों में बोल्ड सीन एवं रोमांस  करते हुए भी नजर आ चुके हैं। ऐसी ही एक फिल्म साल 2013 में उन्होंने की थी। इस फिल्म में जो एक्ट्रेस थी वह सनी देओल से उम्र में 38 साल छोटी थी। उन्होंने अपनी उम्र से 38 साल छोटी एक्ट्रेस संग रोमांस करके जमकर सनसनी मचा दी थी। तो चलिए जानते हैं कौन है वह एक्ट्रेस।

उर्वसी रौतेला संग दिए बोल्ड सीन

सनी देओल (Sunny Deol) ने 80 एवं 90 के दशक में हर उम्र की एक्ट्रेसों संग काम किया। लेकिन साल 2013 में तब उन्होंने सबको चौका दिया जब उन्होंने अपनी उम्र की लगभग 38 साल छोटी एक्ट्रेस संग रोमांस किया। यह फिल्म थी ‘सिंग साहब द ग्रेट‘। इस फिल्म में सनी देओल की पत्नी के रूप में उर्वसी रौतला नजर आई थी। उर्वसी की उम्र 19 साल थी। 

उर्वसी ने किया था डेब्यु

बताते चले कि सनी देओल (Sunny Deol) के साथ उर्वसी रौतेला ने फिल्म सिंह साहब द ग्रेट से डेब्यु किया था। उस समय उनकी उम्र महज 19 साल थी और सनी देओल 57 साल के थे। उम्र में 38 साल अंतर होने के बावजूद भी सनी एवं उर्वसी की जोड़ी को फैंस ने खूब पसंद किया था। उर्वसी ने अपनी खूबसूरती से जहां लोगों का ध्यान जमकर अपनी ओर खींचा तो वहीं सनी देओल संग रोमांस करके वह पहली ही फिल्म से सुर्खियों में छा गई। 

अपने2 से करेंगे वापसी

सनी देओल (Sunny Deol) जल्द ही पिता धर्मेन्द्र एवं भाई बॉबी देओल के साथ अपने 2 फिल्म में नजर आएंगे। इस फिल्म को लेकर सभी उत्साहित हैं। इस फिल्म में खास बात यह है कि ‘पल पल दिल के पास‘ फिल्म से डेब्यु कर चुके सनी देओल के बेटे करण देओल भी नजर आएंगे। 

Similar News