जब शशिकपूर ने Rekha के लिए कह दिया था कि ये लड़की कभी सफल नहीं हो पाएगी, फिर पत्नी ने ऐसे सम्हाली बात

रेखा (Actress Rekha) ने महज 14 साल की उम्र में इंडस्ट्री में कदम रखा। उस दौरान वह काली एवं मोटी हुआ करती थी। रेखा को देखकर हर व्यक्ति की जुबान से यह बात सहज ही निकल जाती थी कि ये लड़की बाॅलीवुड इंडस्ट्री में कभी सक्सेफुल नहीं हो पाएगी।

Update: 2021-03-20 10:00 GMT

रेखा (Actress Rekha) ने महज 14 साल की उम्र में इंडस्ट्री में कदम रखा। उस दौरान वह काली एवं मोटी हुआ करती थी। रेखा को देखकर हर व्यक्ति की जुबान से यह बात सहज ही निकल जाती थी कि ये लड़की बाॅलीवुड इंडस्ट्री में कभी सक्सेफुल नहीं हो पाएगी। उस दौर में रेखा के लुक्स का सभी मजाक उड़ाते थे। लेकिन इन सबके बावजूद फेमस एक्ट्रेस ने कभी हार नहीं मानी और खुद को इंडस्ट्री में न सिर्फ स्थापित किया बल्कि आज उनकी गिनती इंडस्ट्री के लीजेंड एक्ट्रेस में की जाती हैं। 

एक्ट्रेस रेखा (Actress Rekha) की गिनती इंडस्ट्री के सदाकार एक्ट्रेस में होती हैं। आज भले ही वह 66 साल की हो गई हो, लेकिन वह अपनी खूबसूरती से बड़ी-बड़ी एक्ट्रेस को मात देती हैं। रेखा जब कभी भी अवार्ड फंक्शन में नजर आती है तो उनकी बड़ी-बड़ी आंखे, चेहरे की मुस्कुराहट एवं ज्वेलरी से लदी एक्ट्रेस पर फैंस दिल हार बैठते हैं। इस उम्र में उनकी खूबसूरती को देखकर लोग सहज ही दीवाना हो जाते हैं। लेकिन जिस रेखा को आज लोग इतना प्यार देते हैं, क्या आप जानते हैं कभी उन्हें इंडस्ट्री में अपने लुक्स एवं बाॅडी को लेकर जमकर ताने सुनने पड़े थे। उन्होंनें इंडस्ट्री में खुद को स्थापित करने के लिए काफी स्ट्रगल किए हैं। तब जाकर आज वह इस मुकाम पर पहुंची हैं। 

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो जब रेखा (Actress Rekha) ने 14 साल की उम्र में इंडस्ट्री में कदम रखा तब वह सांवली एवं मोटी हुआ करती थी। लोग उनके लुक्स का मजाक उड़ाते थे। साथ ही यह कहते थे कि यह लड़की कभी इंडस्ट्री में सफल नहीं हो पाएगी। कुछ इसी तरह की सोच गुजरे जमाने के एक्टर शशिकपूर भी रखते थे। उसी दौरान डायरेक्टर मोहन सहगल ने रेखा को अपनी एक फिल्म में कास्ट किया। इसी फिल्म की प्रीमियर पार्टी में शशि कपूर भी शिरकत करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने रेखा बारे में कुछ ऐसा कह दिया था जिसकी किसी को उम्मीद नहीं थी। 

खबरों की माने तो मोहन सहगल की प्रीमियर पार्टी में पत्नी के साथ पहुंचे शशिकपूर ने रेखा को कहा था कि यह लड़की कभी इंडस्ट्री में सफल नहीं हो पाएगी। तो वहीं पास ही मौजूद रेखा ने शशि की यह बात सुन ली। लेकिन उन्होंने कोई रिएक्शन नहीं दिया। शशि की इन बातों से जाहिर है रेखा को ठेस जरूर पहुंची होगी, लेकिन उन्होंने चुप्पी साधे रखी और चुपचाप कड़ी मेहनत करती रही। इसी दौरान शशि ने जब यह बात की तो पास में मौजूद उनकी पत्नी मौके की नजाकत को देखते हुए कहा था कि देखना यह लड़की इंडस्ट्री में एक दिन अपना खूब नाम कमाएंगी। शशि कपूर की पत्नी की बात 100 प्रतिशत सच साबित हुई और रेखा ने बाॅलीवुड के उन तमाम लोगों की जुबान में ताला लगा दिया जिसकी किसी ने उम्मीद नहीं की थी। 

Similar News