जब बुखार का बहाना बनाकर घंटों से सेट से गायब हो जाती थी Rekha, जानिए क्या थी वजह

रेखा (Bollywood Actress Rekha) की गिनती बाॅलीवुड इंडस्ट्री में सबसे बेहतरीन एक्ट्रेस में की जाती है। उन्होंने साउथ से लेकर बाॅलीवुड में खूब काम किया। फिलहाल वह फिल्मों से दूर हैं। लेकिन कभी-कभार वह रियालिटी शो व अवार्ड फंक्शन में नजर आ जाती हैं। उनकी उम्र भले ही आज 66 वर्ष हो गई हो। लेकिन उनकी खूबसूरती के सामने यंग स्टार्स आज भी फेल हैं।

Update: 2021-03-17 21:41 GMT

रेखा (Bollywood Actress Rekha) की गिनती बाॅलीवुड इंडस्ट्री में सबसे बेहतरीन एक्ट्रेस में की जाती है। उन्होंने साउथ से लेकर बाॅलीवुड में खूब काम किया। फिलहाल वह फिल्मों से दूर हैं। लेकिन कभी-कभार वह रियालिटी शो व अवार्ड फंक्शन में नजर आ जाती हैं। उनकी उम्र भले ही आज 66 वर्ष हो गई हो। लेकिन उनकी खूबसूरती के सामने यंग स्टार्स आज भी फेल हैं।

रेखा (Actress Rekha) ने महज 13 साल की उम्र में फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया था। खबरों की माने तो उस समय वह मुम्बई में अकेले अपनी अंटी के साथ रहा करती थी। उम्र कम होने के बावजूद भी कभी हिम्मत नहीं हारी और आगे बढ़ती गई। एक के बाद एक फिल्में करती रही। लेकिन क्या आप जानते हैं करियर में शुरूआती दौर में रेखा घंटों सेट से गायब हो जाया करती थी। इसके लिए वह कभी बीमार होने का बहाना मारती। तो कभी वह किसी अन्य काम का बहाना बना देती। तो चलिए जानते यह दिलचस्प किस्सा।


मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो फिल्मों में काम करने की इच्छा रेखा की कभी नहीं थी। वह इस फील्ड में नहीं आना चाहती थी। लेकिन किस्मत में उनके अभिनेत्री बनना लिखा था लिहाजा वह इस फील्ड में आ गई। कहा जाता है कि फिल्मों में लम्बी शिफ्ट की शूटिंग करते-करते वह थक जाया करती थी।

कई बार तो रातभर फिल्मों की शूटिंग चलती और फिर दूसरी फिल्मों की शूटिंग दूसरे दिन से शुरू हो जाती। जो रेखा को बिल्कुल भी रास नहीं आती थी। शायद यही वजह रही कि रेखा (Actress Rekha) काम से ब्रेक लेने के लिए बुखार का बहाना बनाकर शूटिंग से छुट्टी ले लेती।

एक इंटरव्यू के दौरान रेखा ने खुद इस बात का खुलासा किया था। जानकारों की माने तो रेखा उस समय काफी छोटी थी। जिस उम्र में बच्चे स्कूल जाना, खेलना-कूदना, घूमना, फिरना पसंद करते थे। उस समय रेखा फिल्मों की शूटिंग में बिजी हो जाया करती थी। जिसे वह खुद भी पसंद नहीं करती थी। जिसके कारण वह काम से ब्रेक लेने के लिए इस तरह का बहाना बनाकर खुद को रिलैक्स देती थी। 

टीवी के पाॅपुलर शो खतरों के खिलाड़ी सीजन 11 में नजर आ सकती है शेफाली जारीवाला!

Aamir Khan ने इस वजह छोड़ी सोशल मीडिया, इंटरव्यू के दौरान खुद बताई वजह

ईद पर सलमान एवं जान अब्राहम की जोरदार टक्कर, एकसाथ रिलीज होंगी राधे एवं सत्यमेव जयते2 फिल्म

Similar News