रणवीर कपूर ने प्रियंका चोपड़ा को शाहिद कपूर का नाम लेकर चिढ़ाया, फिर एक्ट्रेस ने ऐसे दिया जवाब

रणवीर कपूर एवं प्रियंका चोपड़ा का एक थ्रोबैक वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा हैं। वायरल हो रहे वीडियो को एक फैंस पेज द्वारा अपलोड

Update: 2021-02-16 06:43 GMT

रणवीर कपूर ने प्रियंका चोपड़ा को शाहिद कपूर का नाम लेकर चिढ़ाया, फिर एक्ट्रेस ने ऐसे दिया जवाब

रणवीर कपूर एवं प्रियंका चोपड़ा का एक थ्रोबैक वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा हैं। वायरल हो रहे वीडियो को एक फैंस पेज द्वारा अपलोड किया गया है। इस वीडियो को दोनों सितारों के फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। वीडियो में दोनों सितारे मस्ती करते हुए नजर आए। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे रणवीर कपूर प्रियंका को शाहिद का नाम लेकर चिढ़ाते हैं।

दरअसल वायरल हो रहे वीडियो में दोनों सितारे खुद को इंट्रोड्यूज कराते हैं। प्रियंका तो अपना सही से नाम लेती हैं। वह कहती है कि हाय दिस इस प्रियंका चोपड़ा। जब शाहिद की बारी आती है तो वह अपना नाम लेने के बजाय कहते है कि हाय दिस इस शाहिद कपूर। प्रियंका रणवीर की जुबान से शाहिद का नाम सुनकर हैरान रह जाती हैं। वह रणवीर की तरफ देखने लगती हैं। तो वहीं रणवीर सिर नीचे करके जमकर हंसते हैं। तो वहीं प्रियंका के भी चेहरे पर रणवीर की इस हरकत से स्माइल आ जाती है।

गोविंदा ने पत्नी संग शुरू हुई लव स्टोरी का बयां किया किस्सा, कहा गाड़ी में सफर के दौरान सुनीता ने मेरा हाथ पकड़कर…

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो जब रणवीर ने प्रियंका को शाहिद का नाम लेकर चिढ़ाया तो भला ऐसे में देसी गर्ल कैसे पीछे रह सकती हैं। आगे वह भी रणवीर को कैटरीना कैफ का नाम लेकर चिढ़ाती नजर आती हैं। वैसे आपको बता दें कि एक समय प्रियंका चोपड़ा जहां शाहिद कपूर के साथ नजदीकियों को लेकर जमकर सुर्खियों रह चुकी हैं तो वहीं रणवीर कपूर कैटरीना कैफ से अफेयर को लेकर जमकर सुर्खियां बटोर चुके हैं। हालांकि यह वीडियो काफी पुराना हैं।

जब सोनम कपूर ने आलिया भट्ट को कह दी थी ऐसी बात कि गुस्से में लाल हो गई थी एक्ट्रेस, ऐश्वर्या को…

बात करें वर्तमान की तो प्रियंका इन दिनों शादीशुदा है और वह अपने ससुराल यानी कि विदेश में अपने पति निक जोनस के साथ हैं तो वहीं रणवीर कपूर अभी भी सिंगल हैं। फिलहाल वह आलिया भट्ट को डेट कर रहे हैं। खबरों की माने तो जल्द ही ये दोनों सितारें शादी करने वाले हैं।

बीते दिनों रणवीर का एक बयान भी सुर्खियों में रहा। जिसमें उन्होंने बताया कि अगर लाॅकडाउन एवं कोरोना जैसी स्थितियां भारत में न हुई होती तो अब तक उनकी शादी हो गई होती। फिलहाल प्रियंका एवं शाहिद अपने इस वीडियो लेकर जमकर सुर्खियों में छाए हुए हैं।

अभिषेक बहन श्वेता इस शख्स की थी दीवानी, लिखता था लेटर, फिर भाई ने ऐसे...

तैमूर को बिगाड़ रही करीना, सैफ ने कहा दिखाता अभी से धौंस!

नोरा फतेही की हील्स की कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानिए कितनी प्राइज की हील्स पहनती है एक्ट्रेस

अभिषेक बच्चन को नहाने से लगता है बेहद डर, शरीर में डालते ही पानी निकल जाती हैं चीखें

Similar News