जब Nora Fatehi आडीशन के दौरान होती थी जलील, कभी भारत छोड़ने का बना चुकी थी मन, फिर ऐसे मिली सफलता

मुम्बई। नोरा फतेही (Nora Fatehi) आज बाॅलीवुड की सफल स्टार हैं। उनके पास आज काम की कमी नहीं हैं। वह आए दिन किसी एलबम सांग या फिल्म में नजर आ रही हैं। लेकिन क्या आप जानते स्ट्रगल के दिनों नोरा को काफी कुछ सहना पड़ा हैं।

Update: 2021-04-03 09:21 GMT

मुम्बई। नोरा फतेही (Nora Fatehi) आज बाॅलीवुड की सफल स्टार हैं। उनके पास आज काम की कमी नहीं हैं। वह आए दिन किसी एलबम सांग या फिल्म में नजर आ रही हैं। लेकिन क्या आप जानते स्ट्रगल के दिनों नोरा को काफी कुछ सहना पड़ा हैं। आॅडीशन देने के दौरान उन्हें जलील होना पड़ा है। लोग उनका जमकर मजाक उड़ाते थे। इन्हीं सब से तंग होकर कभी वह भारत छोड़ने का मन बना चुकी थी। इन बातों का खुलासा स्वयं नोरा ने एक इंटरव्यू में किया था। 

संघर्ष के दिन है बेहद कड़वे

एक इंटरव्यू के दौरान नोरा (Nora Fatehi) ने बताया कि उन्हें संघर्ष के दिनों में काफी कुछ सहना पड़ा हैं। जिन्हें याद करके आज भी वह सिहर उठती है। उन दिनों को याद करते हुए नोरा ने बताया कि जब वह आॅडीशन देने जाती थी तो उन्हें हिन्दी स्क्रिप्ट दिए जाते थे। जिसे जब वह पढ़ नहीं पाती थी तो उनका मजाक उड़ाया जाता था।

उन्हें जलील किया जाता था। इन्हीं सब से तंग होकर एक समय नोरा भारत छोड़ने का मन तक बना चुकी थी। लेकिन उन्होंने खुद लाइफ को एक मौका दिया और अपने भाग्य को अजमाया। लिहाजा नोरा पर ये बातें बिल्कुल फिट बैठती है कि हिम्मत करने वालों की कभी हार नहीं होती है।

आज हैं सफल स्टार

नोरा (Nora Fatehi) ने अपने करियर में भले ही काफी कुछ सहा हो। लेकिन इन सबसे वह आगे निकलकर आज बाॅलीवुड सफल स्टारों में वह शुमार हो चुकी हैं। आज उनके पास काम की कमी नहीं हैं। वह आए नए प्रोजेक्ट का हिस्सा बनती नजर आती हैं। नोरा के दीवाने आज भारत में नहीं बल्कि विदेशों में खूब है। इसके लिए उन्होंने काफी मेहनत की हैं।

हिन्दी सीखी हैं। अपने डांसिंग स्किल पर काम किया। नोरा (Nora Fatehi) अब तक कई सुपरहिट गानों में परफार्म कर चुकी हैं। नोरा को आज इन्हीं गानों की वजह से सबसे ज्यादा जाना जाता हैं। कोई उन्हें दिलबर गर्ल कहता है तो कोई उन्हें हुक डांस के लिए जानते हैं। वेल नोरा के डांस स्टेप व मूव्स भी काफी कमाल के होते हैं। जिसकी मदद से वह सहज ही लोगों का ध्यान अपनी ओर खीचने में कामयाब रहती हैं। 

नोरा फतेही कभी करती थी इस शख्स से बेइंतहा मोहब्बत, मिला था प्यार में धोखा, आज करती है पहचानने से इंकार

सोनम कपूर ने बोल्ड फोटोशूट से मचाया तहलका, फैंस ने ड्रेस को लेकर कुछ यूं किया ट्रोल

जब तब्बू ने कहा था कि अजय देवगन की वजह से आज तक है वह कुंवारी, उन्हें होना चाहिए पछतावा

Similar News