जब भरी महफिल में सास जया ने कह दिया कुछ ऐसा कि फूट-फूटकर रोकने लगी ऐश्वर्या, अभिषेक भी हो गए थे भावुक

ऐश्वर्या साल 2007 में अभिषेक से शादी करके बच्चन खानदान की बहू बनी। कई बार सास-बहू के बीच अनबन की खबरें भी सामने आई। लेकिन बाद में यह सब कोरी अफवाहें निकली।

Update: 2021-08-11 17:04 GMT

Photo-social media

मुम्बई। बॉलीवुड इंडस्ट्री में जब भी सास-बहू की चर्चा होती है तो सबसे पहले नाम जया एवं ऐवर्श्या का लिया जाता है। इनकी जोड़ी है ही इतनी कमाल। ऐश्वर्या साल 2007 में अभिषेक से शादी करके बच्चन खानदान की बहू बनी। कई बार सास-बहू के बीच अनबन की खबरें भी सामने आई। लेकिन बाद में यह सब कोरी अफवाहें निकली। अब सोशल मीडिया में इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा हैं। जिसमें ऐश्वर्या सास की बातें सुनकर फूट-फूटकर रोती हुई नजर आई।


दरअसल सास जया बच्चन बहू ऐश्वर्या का बड़े अच्छे से ख्याल रखती हैं। कोई ऐश्वर्या का अपमान करें वह बर्दाश्त नहीं कर सकती हैं। एक इंटरव्यू के दौरान शाहरूख खान ने ऐश्वर्या के लिए कुछ गलत शब्दों का इस्तेमाल कर दिया था। जिसके बाद सास जया जमकर भड़क उठी थी। उन्होंने शाहरूख को थप्पड़ मारने तक की बात कह दी थी। जया बच्चन हमेशा ऐश्वर्या की तारीफ करती रहती हैं। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा हैं। जो कि काफी पुराना बताया जा रहा है।

रिपोर्ट्स की माने तो यह वीडियो साल 2007 का हैं। वीडियो में अभिषेक बच्चन भी ऐश्वर्या के साथ बैठे हुए नजर आ रहे हैं। माना जा रहा है कि यह वीडियो किसी कार्यक्रम का है। जहां सास मंच से लोगों को सम्बोधित कर रही हैं। इस दौरान उन्होंने ऐश्वर्या राय की जमकर तारीफ की। सास जया की जुबान से खुद की तारीफ सुनकर ऐश्वर्या अपने इमोशन रोक नहीं पाई। उनके आंख से आंसू बहने लगे। वह फूट-फूटकर रोने लगी। इस दौरान अभिषेक भी मां की बातें सुनकर भावुक होते नजर आए।


खबरों की माने तो इस वीडियो में जया बच्चन ने ऐश्वर्या की तारीफ करते हुए यह ऐलान किया कि वह बच्चन परिवार की बहू बनने जा रही हैं। वीडियो में जया कहती है कि आज मैं एक खूबसूरत लड़की की सास बनने जा रही हूं। जिसका दुनियाभर में मान, सम्मान व नाम हैं। जिसकी प्यारी सी मुस्कान है। आपका हमारे परिवार में स्वागत हैं। मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं। सास-बहू की बॉडिंग का यह प्यार भरा वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा हैं। जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं।

Tags:    

Similar News