जब भरी महफिल में सास जया बच्चन ने ऐश्वर्या को कह दी थी यह बात, फूट-फूटकर रो पड़ी थी ऐश्वर्या

ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) की खूबसूरती की दुनिया दीवानी हैं। ऐश्वर्या ने अपनी खूबसूरती का जलवा देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी खूब बिखेरा हैं। वह दिखने में जितनी खूबसूरत है वह अभिनय भी उतनी ही खूबसूरती से करती हैं। ऐश्वर्या (Aishwarya Rai) इन दिनों खुद को फिल्मों से दूर किए हुए हैं। वह इन दिनों अपनी फैमिली लाइफ में बिजी हैं।

Update: 2021-03-12 11:49 GMT

ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) की खूबसूरती की दुनिया दीवानी हैं। ऐश्वर्या ने अपनी खूबसूरती का जलवा देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी खूब बिखेरा हैं। वह दिखने में जितनी खूबसूरत है वह अभिनय भी उतनी ही खूबसूरती से करती हैं। ऐश्वर्या (Aishwarya Rai) इन दिनों खुद को फिल्मों से दूर किए हुए हैं। वह इन दिनों अपनी फैमिली लाइफ में बिजी हैं। अपनी फैमिली में भी ऐश्वर्या सबकी चहेती हैं।

तभी तो एक अवार्ड फंक्शन के दौरान ऐश्वर्या (Aishwarya Rai) की सास जया बच्चन ने उन्हें कुछ ऐसा कह दिया था जिससे ऐश्वर्या की आंखों से आंसू छलक पड़े। वह वीडियो में फूट-फूटकर रोती हुई नजर आई। वीडियो में अभिषेक बच्चन भी उनके करीब बैठे हुए थे। ऐश्वर्या के प्रति मां की यह बातें सुनकर वह भी खुद को इमोशनल होने से नहीं रोक सके। 

 

वायरल हो वीडियो में अवार्ड फंक्शन के दौरान मंच से सभा को जया बच्चन सम्बोधित कर रही थी। इस दौरान ऐश्वर्या (Aishwarya Rai) एवं अभिषेक आॅडियंस के बीच में बैठे हुए थे। मंच से जब जया बच्चन ने ऐश्वर्या की तारीफ की। तो एक्ट्रेस अपनी सास की बातों को सुनकर खुद के इमोशनल होने से खुद को नहीं रोक पाई। दरअसल यह वीडियो साल 2007 में आयोजित एक अवार्ड फंक्शन का हैं।

जिसे लवली ऐश्वर्या (Aishwarya Rai) के फैंस पेज द्वारा शेयर किया गया हैं। इस दौरान सास जया बच्चन ऐश्वर्या की इतनी तारीफ करती है कि ऐश्वर्या का मन भर आता हैं। वह अपनी सास की जुबान से खुद की तारीफ सुनकर हतप्रभ हो जाती है और उनकी आंखों से आंसू निकल पड़ते हैं। जया बच्चन का आज भी यह वीडियो समय-समय सुर्खियां बटोरता रहता हैं।

बता दें कि जया बच्चन एवं ऐश्वर्या (Aishwarya Rai) के बीच अच्छी बाॅडिंग हैं।  वह कई मौकों पर अपने सास के साथ नजर आ चुकी हैं। फिलहाल ऐश्वर्या अपनी फैमिली लाइफ में बिजी हैं। बीते दिनों ऐश्वर्या का एक वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हुआ था। जहां वह एक शादी समारोह में शिरकत करने पहुंची थी। इस दौरान अभिषेक, बेटी आराध्या एवं ऐश्वर्या ने एक फिल्मी गाने पर जोरदार परफार्मेंस दी थी। जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हुआ था। 

Similar News