जब काॅफी विद करण चैट शो में दीपिका पादुकोण एवं प्रियंका की बाॅडी लैंग्वेज देख शरमा गए करण जौहर

करण जौहर (Karan Johar) का काॅफी विद करण चैट शो काफी पाॅपुलर है। इस शो में अब तक बाॅलीवुड के लगभग सभी सितारे शिरकत कर चुके हैं।

Update: 2021-07-13 11:44 GMT

करण जौहर (Karan Johar) का काॅफी विद करण चैट शो काफी पाॅपुलर है। इस शो में अब तक बाॅलीवुड के लगभग सभी सितारे शिरकत कर चुके हैं। करण अपने चैट शो पर सेलेब्स से ऐसे सवाल पूछते हैं जिनके मसालेदार जवाब मिल सकें। लेकिन कई बार ऐसा भी होता है कि शो में आए मेहमान उन पर ही भारी पड़ जाते हैं।

ऐसा ही कुछ तब हुआ जब बतौर मेहमान उनके चैट शो पर दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) एवं प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) पहुंची। करण जौहर (Karan Johar) ने उनसे लेस्बियन एनकाउंटर पर सवाल किया। करण के सवाल का जवाब दीपिका एवं प्रियंका ने उनकी ही बाॅडी लैंग्वेज में दिया। जिसे देख करण शरम से पानी-पानी हो गए। इस एपिसोड का एक पुराना वीडियो हाल ही में सुर्खियों में है।

 करण करते हैं तीखें सवाल

काफी विद करण (Karan Johar) का हर एपिसोड सुर्खियों में रहता हैं। करण अपने शो में सेलेब्स से ऐसे सवाल पूछते है जो जमकर सुर्खियां बटोरता है। ऐसे ही एक एपिसोड में करण ने प्रियंका (Priyanka Chopra) एवं दीपिका (Deepika Padukone) से सवाल किया कि ‘क्या कभी उनका लेस्बियन से पाला पड़ा है। जिस पर दीपिका पादुकोण तो हैरान होती नजर आई, लेकिन प्रियंका ने इसका जवाब हां में दिया।

 दीपिका करण को चिढ़ाया

शो में करण जौहर (Karan Johar) अपने सवाल को जस्टिफाई करने लगे। इसी दौरान दीपिका बोलीं कि ये कोई पाप नहीं है। जिस पर करण कहते हैं, हां ये पाप नहीं है तो दीपिका (Deepika Padukone) उन्हें चिढ़ाते हुए कहती हैं कि हां पाप नहीं है लेकिन आप अपना घुटना क्यों मलने लगे? आगे दीपिका एवं प्रियंका जोर से हंसने लगती है तो करण शरम से पानी-पानी हो जाते हैं। 

प्रियंका ने शेयर किया एक्सपीरियंस

शो में आगे प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) अपना एक्सपीरियंस शेयर करते हुए बताती है कि सालों पहले वह एक नाइट क्लब में पहुंची थी। जहां एक लड़की थी। वह उनसे काफी प्यार से पेश आ रही थी और फ्लर्ट कर रही थी। प्रियंका (Priyanka Chopra) आगे कहती है कि बात तो आगे बढ़ जाती है, लेकिन इससे पहले उन्होंने से मना कर दिया। आगे प्रियंका कहती है कि करण भी उस लड़की को जानते थे। जिस पर करण हैरत में पड़ते हुए दिखाई देते हैं। 

Similar News