जब आमिर की वजह से रातभर फूट-फूटकर रोई थी दिव्या भारती, इस फिल्म से एक्टर ने करा दिया था रिप्लेस
दिव्या भारती (Divya Bharti) की आज 47वीं बर्थ एनिर्वसरी है। आज अगर वह जिंदा होती तो 47 साल की होती। दिव्या भारती (Divya Bharti) 90 के दशक की सबसे पाॅपुलर अभिनेत्री में से रही हैं। उन्होंने काफी कम समय में बाॅलीवुड में खुद को स्थापित कर लिया था।
दिव्या भारती (Divya Bharti) की आज 47वीं बर्थ एनिर्वसरी है। आज अगर वह जिंदा होती तो 47 साल की होती। दिव्या भारती (Divya Bharti) 90 के दशक की सबसे पाॅपुलर अभिनेत्री में से रही हैं। उन्होंने काफी कम समय में बाॅलीवुड में खुद को स्थापित कर लिया था। इस दौरान उन्होंने कई सितारों के साथ काम किया और कई सुपरहिट फिल्में दी। लेकिन बाॅलीवुड की यह खूबसूरत अदाकार महज 19 साल की उम्र में 5 अप्रैल 1993 को इस दुनिया को हमेशा के लिए छोड़ गई। दिवंगत एक्ट्रेस से जुड़ा एक किस्सा कई बार सुर्खियों रह चुका हैं। तो चलिए जानते हैं क्या है यह किस्सा।
दरअसल दिव्या भारती (Divya Bharti) का यह किस्सा बाॅलीवुड के मिस्टर परफेक्टनिस्ट यानी आमिर खान से जुड़ा हुआ हैं। जिनकी वजह से दिव्या भारती रातभर फूट-फूटकर रोई थी। रिपोर्ट की माने तो लंदन में एक शो के लिए दिव्या भारती, आमिर खान (Amir Khan) एवं सलमान खान पहुंचे थे। जहां परफार्मेंस के दौरान दिव्या भारती खुद का डांस स्टेप्स भूल गई। जिससे आमिर खान (Amir Khan) खासा नाराज हुए। एक इंटरव्यू के दौरान दिव्या ने खुलासा किया था कि यह सही है कि मैं अपना डांस स्टेप्स भूल गई थी। लेकिन उसे जल्द ही मैंने कवर कर लिया था। लेकिन आमिर के व्यवहार से वह काफी नाराज है। इसके लिए आमिर (Amir Khan) को उनसे माफी मागनी चाहिए।
आमिर की जगह सलमान ने दी परफार्मेंस
खबरों की माने तो दिव्या की परफार्मेंस से आमिर (Amir Khan) इतना नाराज हुए थे कि वह उनके साथ शो करने को इंकार कर दिया था। उन्होंने दिव्या की जगह जूही को लेने की मांग मेकर्स से कर डाली थी। लेकिन जब मेकर्स इसके लिए नहीं राजी हुए तो फिर सलमान ने दिव्या के साथ परफार्मेंस दी थी।
सलमान की तारीफ
दिव्या भारती (Divya Bharti) ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि वह आमिर की व्यवहार से काफी नाराज हुई थी। उन्होंने आमिर की वजह से बाथरूम में बैठकर घंटो रोई थी। दिव्या ने बताया कि मुझे शो के पैसे मिल चुके थे। लिहाजा मैंने शो से वाॅकआउट नहीं किया। उन्होंने कहा कि बाद में मैने सलमान के साथ शानदार परफार्मेंस दी। इस दौरान दिव्या ने सलमान की तारीफ की जबकि आमिर (Amir Khan) के व्यवहार से बेहद नाराजगी जताई थी।
इस फिल्म से करा दिया था रिप्लेस
खबरों की माने तो दिव्या (Divya Bharti) ने एक इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया था कि आमिर खान (Amir Khan) के चलते उन्हें डर फिल्म से निकाल दिया गया था। डर फिल्म में उनकी जगह जूही चावला को लिया गया। पहले उस फिल्म का हिस्सा दिव्या भारती एवं शाहरूख खान थे। लेकिन बाद में शाहरूख की जगह इस फिल्म में आमिर (Amir Khan) की इंट्री हो गई थी। आमिर को जब पता चला कि उनके अपोजिट दिव्या भारती (Divya Bharti) हैं तो उन्होंने जोड़तोड़ करके दिव्या को फिल्म से निकलवा दिया। हालांकि बाद में इस फिल्म से आमिर खान का भी पत्ता साफ हो गया। इसके बाद शाहरूख खान एवं जूही चावला को लेकर यश चोपड़ा ने इस फिल्म को तैयार किया।
Akshay की Atrangi Re तो अमिताभ की Jhund फिल्म की आई रिलीज डेट, इस दिन होगी रिलीज
Saga Movie Teaser : जाॅन एवं इमरान के बीच होगी टक्कर, रिलीज हुआ टीजर