जब Disha Patani ने Tiger Shroff को डेट करने के सवाल पर कहा-इम्प्रेस करने की कर रही हूं कोशिश, लेकिन...

बाॅलीवुड स्टार टाइगर श्राफ (Tiger Shroff) एवं दिशा पटानी (Disha Patani) आए दिन सुर्खियों में बने रहते हैं। दोनों अक्सर एक-दूसरे के साथ स्पाॅट किए जाते हैं।

Update: 2021-07-13 10:52 GMT

बाॅलीवुड स्टार टाइगर श्राफ (Tiger Shroff) एवं दिशा पटानी (Disha Patani) आए दिन सुर्खियों में बने रहते हैं। दोनों अक्सर एक-दूसरे के साथ स्पाॅट किए जाते हैं। इस दौरान दोनों के बीच शानदार बाॅडिंग देखने को मिलती हैं। बीते लाॅकडाउन में दोनों स्टार जमकर सुर्खियों में रहे। लेकिन दिशा एवं टाइगर ने कभी खुलकर अपने रिश्ते के बारे में बात नहीं की।

जब दोनों के रिश्तों को लेकर सवाल किए जाते हैं तो यह कुछ बोलने से कतराते रहते हैं। ऐसा ही एक सवाल दिशा पटानी से भारत फिल्म के प्रमोशनल ईवेंट के दौरान किया गया था। जिस पर दिशा ने क्या जवाब दिया था चलिए जानते हैं। दिशा पटानी बाॅलीवुड इंडस्ट्री की काफी पाॅपुलर एक्ट्रेस हैं। वह अब तक लगभग दर्जनों फिल्में कर चुकी हैं। दिशा (Disha Patani) की ऐसी एक फिल्म भारत साल 2019 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में प्रमुख रूप से सलमान खान, कटरीना कैफ, सुनील ग्रोवर एवं दिशा पटानी नजर आई थी।

इस फिल्म के प्रमोशन के दौरान दिशा से टाइगर श्राफ (Tiger Shroff) को डेट को लेकर सवाल किया गया था। जिसका जवाब देते हुए एक्ट्रेस ने कहा था कि वह लम्बे समय से टाइगर को इम्प्रेस करने की कोशिश कर रही हैं। लेकिन हम दोनों का स्वभाव शर्मिला है, इसलिए बात नहीं बन पा रही है। 

इन फिल्मों में आएगी नजर

टाइगर श्राफ (Tiger Shroff) एवं दिशा पटानी अब तक बाघी सिरीज की दो फिल्मों में नजर आ चुके हैं। इन दोनों सितारे आगे आने वाले समय में कई फिल्मों नजर आएंगे। टाइगर की अपकमिंग फिल्मों पर नजर दौड़ाई जाए तो हिरोपंती2, गणपति, रैम्बो शामिल है। तो वहीं दिशा पटानी फिल्म एक विलेन 2 में नजर आएंगी। फिल्मों के अलावा दिशा (Disha Patani)  सोशल मीडिया में भी काफी एक्टिव रहती हैं। जहां वह आए दिन अपनी एक्टिविटी से जुड़ी पोस्ट शेयर करती रहती हैं। दिशा के सोशल मीडिया में मिलियंस में फैंस हैं। जो उनकी हर तस्वीरों को जमकर लाइक एवं शेयर करते हैं। दिशा पटानी (Disha Patani)  की बोल्ड तस्वीरें सोशल मीडिया में जमकर सुर्खियां बटोरती हैं। 

Similar News