विराट एवं अनुष्का ने बेटी का रखा यह नाम, जानिए क्या है इसका मतलब..

विराट कोहली एवं अनुष्का शर्मा के घर बीते सोमवार को एक नन्हीं परी ने जन्म लिया। जिसकी जानकारी खुद क्रिकेटर विराट कोहली ने एक पोस्ट

Update: 2021-02-16 06:43 GMT

विराट एवं अनुष्का ने बेटी का रखा यह नाम, जानिए क्या है इसका मतलब..

विराट कोहली एवं अनुष्का शर्मा के घर बीते सोमवार को एक नन्हीं परी ने जन्म लिया। जिसकी जानकारी खुद क्रिकेटर विराट कोहली ने एक पोस्ट शेयर करके दी। जैसे ही लोगों को यह जानकारी मिली सभी अनुष्का एवं विराट को ढेर सारी बधाईयां देते नजर आए। विराट के घर जन्मी बेटी की खबर सुनकर सभी लोग यह जानना चाहते है कि दोनों सितारे ने अपनी बेटी का नाम क्या रखा हैं।

ऐसे में अगर आप भी विरूष्का के नन्हीं परी का नाम जानना चाहते हैं तो चलिए हम आपको बताते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो विराट एवं अनुष्का ने अपनी बेटी का नाम अपने से जोड़कर रखा हैं। उन्होंने अपनी बेटी का नाम अनवी रखा है। ऐसे आप जानना चाहेंगे कि अनवी का मतलब क्या होता है तो चलिए जानते हैं।


खबरों की माने तो अनवी एक बेहद ही शुभ नाम हैं। यह नाम देवी लक्ष्मी के नाम से जाना जाता है। ऐसे में जब विराट एवं अनुष्का के घर लक्ष्मी ने जन्म लिया है तो भला नाम वैसा ही होना चाहिए।

एक नहीं ढेर सारे बच्चे चाहती है प्रियंका चोपड़ा, बेवी प्लानिंग पर निक से बोली यह बात…

आपको बता दें कि बीते दिनों विराट एवं अनुष्का जमकर सुर्खियों में रहे। सभी लोग जानना चाहते थे कि आखिर इस पाॅपुलर कपल के घर क्या हुआ। ऐसे में विराट ने खुद एक पोस्ट शेयर करके सबके बीच अपनी खुशी जाहिर की। बीते विराट ने अपने पोस्ट में ढेर सारी बातें लिखी।

विराट एवं अनुष्का की बेटी की सामने आई पहली झलक, इस खास शख्स ने शेयर किया वीडियो

साथ ही विरूष्का की परी की एक झलक भी विराट के भाई ने शेयर की थी। हालांकि अभी पूरी झलक सामने आना बाकी हैं। खबरों की माने तो बीते दिनों अनुष्का ने साफ किया था कि वह अपने बच्चे को मीडिया से दूर रखेगी। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि वाकई अनुष्का अपनी बच्ची को मीडिया एवं लाइम लाइट से दूर रखेगी या फिर नहीं।

जब अपने ही सवालों जवाब अक्षय कुमार से सुन इस अभिनेत्री को उतारने पड़े थे कपड़े, देखें तस्वीरें

शिल्पा ने पहली बार 22 साल की उम्र में खो दी थी वर्जिनिटी, इस स्टार के प्यार में बुरी तरह थी पागल

Similar News