बहन कृष्णा श्राफ को लाल बिकनी में देख शाॅक्ड हुए टाइगर श्राफ, कमेंट में दिया हैरान करने वाला रिएक्शन

टाइगर श्राफ की बहन कृष्णा श्राफ अपने बोल्ड लुक को लेकर खासा सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही कृष्णा ने सोशल मीडिया में एक वीडियो पोस्ट किया हैं।

Update: 2021-02-16 06:39 GMT

बहन कृष्णा श्राफ को लाल बिकनी में देख शाॅक्ड हुए टाइगर श्राफ, कमेंट में दिया हैरान करने वाला रिएक्शन

एक्शन स्टार टाइगर श्राफ की बहन कृष्णा श्राफ अपने बोल्ड लुक को लेकर खासा सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही कृष्णा ने सोशल मीडिया में एक वीडियो पोस्ट किया हैं। इस वीडियो में कृष्णा का बोल्ड लुक देखकर फैंस हैरान हो रहे है। वह कृष्णा के इस लुक को देखकर जमकर कमेंट कर रहे हैं। वीडियो में कृष्णा लाल कलर की बिकनी पहने हुए स्वीमिंग पुल के पास बैठी हैं। जिस पर टाइगर ने भी हैरान कर देने वाला कमेंट किया हैं।

कृष्णा श्राफ ने आज सोशल मीडिया एकाउंट से अपना एक वीडियो पोस्ट किया है। जिसमें वह रेड कलर की बिकनी पहने हुए हैं। वीडियो को शेयर करते हुए कृष्णा ने फैंस पूछा है कि क्या रेड कलर मुझे मोटा बना देता हैं। जिस पर टाइगर ने अपना रिएक्शन देते हुए लिखा कि बहुत ज्यादा मोटा…। बताते चले कि टाइगर श्राफ एवं बहन कृष्णा श्राफ के बीच ऐसे मजाकियां बातें अक्सर देखने को मिल जाती हैं। कृष्णा की इस वीडियो पर अकेले टाइगर ने ही कमेंट नहीं किया हैं.

बल्कि टाइगर की गर्लफ्रेंड दिशा ने भी इसमें कमेंट करते हुए कृष्णा की तारीफ करते हुए उन्हें बेहद बोल्ड बताया हैं। बताते चले कि इन दिनों कृष्णा मालदीव्स में है और वह वेकेशन इंज्वाॅय कर रही हैं। बीते दिनों टाइगर एवं दिशा पटानी यहां पहुंचे थे। जहां से दोनों सितारों की कई तस्वीरों सोशल मीडिया में वायरल हुई थी।

कृष्णा बीते दिनों काफी अपसेट नजर आई थी। क्योंकि उनका ब्वाॅयफ्रेंड से ब्रेकअप हुआ था। फिलहाल कृष्णा इन दिनों सिंगल है और वह मालदीव्स में वेकेशन इंज्वाय कर रही हैं। बता करें टाइगर की तो उन्होंने बीते दिनों अपनी नई फिल्म की एनाउंसमेंट की थी। उनकी यह नई फिल्म थी गणपत। जिसका मोशन पोस्टर भी जारी किया जा चुका हैं। इस मोशन पोस्टर में टाइगर शानदार बाॅडी दिखाते हुए नजर आए थे।

Similar News