जुआ खेलते मिला यह मशहूर एक्टर, नाम जानकर रह जाएंगे दंग
फिल्म इंडस्ट्री से इस समय जो भी खबरें आ रही है वह सबको हैरान करने वाली है। हाल ही में साउथ फिल्म इंडस्ट्री के एक एक्टर को पुलिस ने जुआ खेलते हुए पकड़ा हैं। जैसे ही यह खबर उनके फैंस के बीच सामने आई सब दंग रह गए। बता दें कि यह एक्टर कोई और नहीं बल्कि तमिल फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर एक्टर शमशुददीन इब्राहिम हैं। शमशुद्दीन तमिल इंडस्ट्री में शाम नाम से जाने जाते हैं।
घर पर हुए गिरफ्तार
आ रही खबरों की माने तो एक्टर शाम अपने घर में जुआ खेल रहे थे। उनके साथ 11 अन्य लोग भी शामिल थे। पुलिस ने एक्टर शाम के साथ खेल रहे 11 अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया है।
पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने मीडिया कर्मियों को बताया कि हमें गुप्त रूप से सूचना मिली थी कि एक्टर के घर में जुआ का खेल चल रहा हैं। जिसमें पुसिल ने छापामार कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान शाम सहित 11 अन्य लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने एक्टर के घर से जुआ में इस्तेमाल किए जाने वाले टोकन सहित कई अन्य सामान बरामद किया हैं। पुलिस उक्त जुआ मामले की जांच कर रही हैं। पुलिस ने छापेमार कार्रवाई सोमवार को की थी।
कई फिल्मों कर चुके हैं अभियान
शमशुद्दीन इब्राहिम तमिल, कन्नड, मलयालम सहित कई फिल्मों में अपनी एक्टिंग का जलवा दिखा चुके हैं। वह साउथ फिल्म इंडस्ट्री का जाना माना नाम हैं। शाम ने लेसा लेसा, अय्यरकई सहित कई फिल्मों में अभियन कर वाहवाही लूट चुके हैं।