बॉलीवुड की यह एक्ट्रेस हो चुकी है छेड़छाड़ का शिकार, एक ने जड़ दिया था मनचले को जोरदार चाटा, तो एक के निकल आए थे आंसू

मनचले युवकों की हरकतों का शिकार आम महिलाएं ही नहीं बल्कि बॉलीवुड की कई एक्ट्रेस भी हो चुकी हैं। जिसमें सोनाक्षी सिन्हा, कैटरीना कैफ, सुष्मिता सेन सहित कई एक्ट्रेस शामिल हैं।

Update: 2021-08-19 17:49 GMT

मुम्बई। छेड़छाड़ की घटनाएं कोई नई नहीं हैं। इस तरह की घटनाएं आए दिन खबरों में पढ़ने को मिलती हैं। ऐसा कोई दिन नहीं जब कोई लड़की मनचले युवकों की हरकतों का शिकार न हो। इन मनचले युवकों की हरकतों का शिकार महिलाएं ही नहीं बच्चियां कई बार बच्चियां बनती हैं। ये युवक महिलाओं को गलत तरह से छूने का प्रयास करते हैं, उन पर तंज कसते हैं, भीड़भाड़ का फायदा उठाकर अश्लील हरकत करने से भी बाज नहीं आते हैं। ऐसे में आज हम आपको बॉलीवुड की उन एक्ट्रेसों के बारे में बताएंगे। जो कभी मनचलें युवकों की हरकतों का शिकार हो चुकी हैं।

अमीषा पटेल

अमीषा पटेल अब फिल्मों से दूर हैं। लेकिन वह आज भी ईवेंट सहित कई कार्यक्रम अटेण्ड करती रहती हैं। ऐसे में अमीषा साल 2015 में एक ज्वेलरी शोरूम के लॉचिंग में गोरखपुर पहुंची थी। अमीषा को देखने शोरूम के बाहर जमकर भीड़ इकट्ठा हो गई। जब वह भीड़ के बीच से अंदर जा रही थी तभी एक मनचले ने उन्हें गलत तरीके से छुआ था। जिस पर एक्ट्रेस ने एक जोर का तमामा उसे जड़ दिया था।

सोनाक्षी सिन्हा

सोनाक्षी सिन्हा वैसे तो बॉलीवुड में दबंग किरदार के लिए जानी जाती हैं। लेकिन जब एक युवक ने उन्हें गलत तरीके से छूने की कोशिश की तो वह रो पड़ी थी। यह मामला साल 2010 का है। जब वह एक ईवेंट कार्यक्रम में शिरकत करने साउथ मुम्बई स्थित एक मैदान में पहुंची थी।

सुष्मिता सेन

मनचले युवक की हरकतों का शिकार बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन भी हो चुकी हैं। दरअसल वह एक बार ज्वेलरी शॉप के उद्घाटन समारोह में शामिल होने पुणे पहुंची थी। तब एक 15 वर्षीय युवक ने उनके साथ बदसलूकी की थी। इस बात का खुलासा कई इंटरव्यू में एक्ट्रेस खुद कर चुकी हैं।

कैटरीना कैफ

कैटरीना कैफ भी छेड़खानी का शिकार हो चुकी हैं। दरअसल साल 2005 में कैटरीना दुर्गा पूजा में शामिल होने कोलकत्ता पहुंची थी। जहां उन्हें देखते ही भीड़ बेकाबू हो गई। सिक्योरिटी द्वारा उन्हें सम्हाला मुश्किल हो रहा था। इस दौरान लोगों ने उन्हें गलत तरीके से छूने व छेड़छाड़ करने का प्रयास किया था। जिससे कैटरीना काफी दुखी हुई थी।

Tags:    

Similar News