त्रिवेद फिल्म की इस एक्ट्रेस को मिली थी अंडरवर्ल्ड से धमकी, शादी के बाद पति समेत छोड़ थी देश

त्रिवेद फिल्म तो सभी को याद होगी। यह फिल्म उस जमाने की सुपरहिट फिल्मों में से एक थी। इस फिल्म में प्रमुख रूप से सनी देओल, माधुरी दीक्षित, नसरूद्दीन शाह, संगीता बिजलानी, जैकी श्राफ एवं सोनम नजर आई थी। इस फिल्म का गाना तिरछी टोपी वाले सबसे हिट गानों में से रहा है। इसी गाने से सोनम को एक खास पहचान मिली।

Update: 2021-03-31 22:40 GMT

इस गाने के हिट होने के बाद सोनम को ओए ओए गर्ल नाम से भी पुकारा जाने लगा। सोनम ने अपने फिल्मी करियर की शुरूआत साल 1988 में आई फिल्म विजय से किया। सोनम की उम्र उस समय महज 14 साल थी। फिल्म त्रिवेद में हिट होने के बाद सोनम ने कई फिल्मों में काम किया। इसी दौरान वह फिल्म त्रिवेद के निर्देशक राजीव राय से शादी करके फिल्म इंडस्ट्री को छोड़ दिया। साल 1992 में हुई शादी के बाद सोनम को लगातार अंडरवल्र्ड से जान से मारने की धमकियां मिलने लगी।

इन्हीं धमकियों से परेशान होकर सोनम ने भारत छोड़ दिया और पति के साथ विदेश में जा बसी। खबरों की माने तो कुछ सालों तक सोनम लाॅस एंजेलिस में रही। इसके बाद वह स्वीटजरलैण्ड में रही।

पिछले कुछ सालों पहले वह मुम्बई आ गई। खबरों की माने तो सोनम का अब पति से तलाक हो चुका हैं और वह साल 2001 से पति से अलग रह रही हैं। उस दौर में सोनम की गिनती बाॅलीवुड की बोल्ड एक्ट्रेसों में रही। सोनम की जोड़ी मिथुन चक्रवर्ती के साथ खूब जमी। उन्होंने मिथुन दा के साथ कई फिल्मों में काम किया। 

Similar News