बाॅलीवुड की इन एक्ट्रेसों के हैं सबसे ज्यादा इंस्ताग्राम में फालोवर, दीपिका एवं आलिया को पछाड़ दूसरे पायदान पर नेहा कक्कर

नेहा कक्कर (Neha Kakkar) बाॅलीवुड की फेमस सिंगर हैं। वह सोशल मीडिया में सबसे ज्यादा एक्टिव रहती हैं। जहां वह आए दिन अपनी एक्टिविटी से जुड़ी पोस्ट शेयर करती रहती हैं।

Update: 2021-07-13 21:16 GMT

नेहा कक्कर (Neha Kakkar) बाॅलीवुड की फेमस सिंगर हैं। वह सोशल मीडिया में सबसे ज्यादा एक्टिव रहती हैं। जहां वह आए दिन अपनी एक्टिविटी से जुड़ी पोस्ट शेयर करती रहती हैं। नेहा (Neha Kakkar) की हर पोस्ट को मिलियन में लाइक मिलते हैं। नेहा के गानों का उनके फैंस को बड़ी बेसब्री से इंतजार रहता है। हाल ही में नेहा कक्कर ने अपने फैंस के बीच एक शानदार वीडियो शेयर किया है। जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं।

60 मिलियन हुए फालोवर

नेहा कक्कर (Neha Kakkar) के हाल ही में सोशल मीडिया इंस्ताग्राम में 60 मिलियन फालोवर हुए हैं। जिसे उन्होंने अपने पति रोहनप्रीति के साथ शानदार तरीके से सेलीब्रेट किया। इस सेलीब्रेशन का एक वीडियो नेहा कक्कर ने सोशल मीडिया में शेयर किया है। जो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे वीडियो में नेहा कक्कर केक काटती हुई नजर आ रही हैं। 

वीडियो शेयर करते हुए नेहा ने लिखा कि ‘60 मिलियन प्यार, मैं बेहद खुश हूं। आप सबने जो मुझे इतना प्यार दिया। इसकी किसी से तुलना नहीं की जा सकती है। आप हैं तो नेहा कक्कर हैं। आप सभी का धन्यवाद। आगे नेहा पति रोहनप्रीत सिंह को भी धन्यवाद बोलती हैं। बताते चले कि नेहा के इस वीडियो को अब तक 26 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

 

इन एक्ट्रेसों के सबसे ज्यादा फालोवर

सोशल मीडिया इंस्ताग्राम में सबसे ज्यादा फालोवर वाली एक्ट्रेस में सबसे पहना नाम प्रियंका चोपड़ा का आता है। प्रियंका को 65.6 मिलियन लोग फालो करते हैं। तो वहीं दूसरे नम्बर पर श्रद्धा कपूर हैं। श्रद्धा को 63.8 मिलियन लोग फालो करते हैं। इसी तरह सिंगर नेहा कक्कर तीसरे पायदान पर हैं। उन्हें 60 मिलियन लोग फालो करते हैं। जबकि दीपिका पादुकोण एवं आलिया भट्ट का नम्बर चैथे एवं पांचवे पायदान पर आता है। दीपिका को जहां 57.9 मिलियन लोग फालो करते हैं, तो वहीं 54.1 मिलियन लोग आलिया भट्ट को फालो करते हैं। 

Similar News