Safi Ali Khan की वजह से चमका Shahrukh एवं Salman का सितारा, ये हिट फिल्में न छोड़ते तो आज दे रहे इन्हें टक्कर

सैफ अली खान (Saif Ali Khan)  ने अपने करियर में ढेर सारी फिल्में की है। उन्होंने कई फिल्म हिट भी दी हैं। लेकिन सैफ अली खान का स्टारडम शाहरूख (Shah rukh khan) एवं सलमान (Salman Khan) के मुकाबले काफी कमजोर हैं।

Update: 2021-03-28 09:45 GMT

सैफ अली खान (Saif Ali Khan)  ने अपने करियर में ढेर सारी फिल्में की है। उन्होंने कई फिल्म हिट भी दी हैं। लेकिन सैफ अली खान का स्टारडम शाहरूख (Shah rukh khan) एवं सलमान (Salman Khan) के मुकाबले काफी कमजोर हैं। जिसके पीछे सैफ खुद अपनी फिल्मों के सलेक्शन में चूक को वजह मानते है। सैफ अली ने अपने करियर में कई ऐसी फिल्में छोड़ दी है जिसके बाद शाहरूख का जहां स्टारडम बढ़ा है तो वहीं सलमान के करियर चमका है। तो चलिए जानते हैं कब कब सैफ अली खान ने फिल्मों के सलेक्शन में गलती की।

सैफ अली ने दिल चाहता है, सलमान नमस्ते, हम तुम जैसी कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। सैफ ने अपने करियर में दिलवाले दुल्हनिया जैसी फिल्मों को रिजेक्ट कर चुके हैं। बाद में यह फिल्म शाहरूख खान की झोली में गई और इस फिल्म से उनके करियर को जर्बदस्त स्टारडम मिला। खबरों की माने तो इस फिल्म में लीड रोल के लिए सबसे पहले हाॅलीवुड एक्टर टाॅम क्रूज को आॅफर दिया गया था। 

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो यश चोपड़ा द्वारा निर्मित डीडीएलजे फिल्म में लीड रोल के लिए सबसे पहले सैफ अली खान को एप्रोच किया गया था। लेकिन सैफ ने इस फिल्म के आॅफर को रिजेक्ट कर दिया था। बाद में यह रोल शाहरूख खान को आॅफर किया गया। लिहाजा यह फिल्म सुपरहिट साबित हुई और शाहरूख के करियर के लिए यह फिल्म जर्बदस्त हिट साबित हुई।

इस फिल्म से शाहरूख का करियर सातवें आसमान में जा पहुंचा। दिलवाले दुल्हानिया फिल्म को बाॅलीवुड में सबसे हिट फिल्मों में से एक माना जाता है। इसी तरह सैफ ने अपने करियर में वैसे तो कई फिल्में छोड़ी है। लेकिन उन्हें सबसे ज्यादा दुख फिल्म कुछ कुछ होता है छोड़कर लगा। इस फिल्म में सलमान की जगह सबसे पहले सैफ अली खान को रोल आॅफर किया गया था। लेकिन सैफ ने इस रोल को रिजेक्ट कर दिया। बाद में सलमान खान की इस फिल्म में इंट्री हुई और शाहरूख एवं सलमान की जोड़ी इस फिल्म में जर्बदस्त हिट साबित हुई। फिल्मी दुनिया में इस फिल्म को सबसे चर्चित फिल्मों में गिना जाता है।
 

Similar News