Tanu Weds Manu फिल्म के रिलीज को हुए 10 साल पूरे, कंगना ने पोस्ट शेयर कर लिखी यह बात..
तनु वेड्स मनु (Tanu Weds Manu) फिल्म लोगों को खूब पसंद आई थी। इस फिल्म को रिलीज हुए 10 साल पूरे हो चुके हैं। अब हाल ही में फिल्म का एक पोस्टर कंगना रनौत ने ट्वीटर पर शेयर किया। जिसमें उन्होंने लिखा कि ‘श्रीदेवी के बाद सिर्फ मैं ही हू जो काॅमेडी करती हूं।
तनु वेड्स मनु (Tanu Weds Manu) फिल्म लोगों को खूब पसंद आई थी। इस फिल्म को रिलीज हुए 10 साल पूरे हो चुके हैं। अब हाल ही में फिल्म का एक पोस्टर कंगना रनौत ने ट्वीटर पर शेयर किया। जिसमें उन्होंने लिखा कि ‘श्रीदेवी के बाद सिर्फ मैं ही हू जो काॅमेडी करती हूं। बताते चले कि इस फिल्म में कंगना रनौत, आर माधवन, स्वरा भास्कर, जिमी शेरगिल एवं दीपक डोबरियाल मुख्य भूमिका में नजर आए थे।
I was stuck in edgy/neurotic roles, this film changed the trajectory of my career, was my entry in to mainstream that too with comedy, with Queen and Datto I strengthened my comic timing and became the only actress after legendary SriDevi ji to do comedy #10yearsoftanuwedsmanu https://t.co/WMXgPdi781
— Kangana Ranaut (@KanganaTeam) February 25, 2021
कंगना ने इस फिल्म को याद करते हुए लिखा कि इसने मेरी करियर की दिशा बदल दी थी। अब जब इस फिल्म को रिलीज हुए 10 साल पूरे हो चुके हैं ऐसे में कंगना ने अपनी इस पाॅपुलर फिल्म को एक बार फिर से याद किया हैं। यह फिल्म साल 2011 में रिलीज हुई थी। फिल्म को मिली अपार सफलता के बाद साल 2015 में तनु वेड्स मनु रिर्टन भी रिलीज की गई थी।
फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा कि मैं सतही भूमिका में फंस गई थी। फिल्म ने मेरे करियर के आयाम बदल दिए। यह मेनस्ट्रीम मेरी इंट्री थी वह भी काॅमेडी के साथ। क्वीन एवं दत्तों ने मेरे काॅमिंग टाइमिंग को मजबूत किया। ऐसे में मैं अकेली एक्ट्रेस बन गई जो श्रीदेवी के बाद काॅमेडी किया। बताते चले कि कंगना की इस साल कई फिल्म देखने को मिल सकती हैं।
जिसमें थलाइवी प्रमुख रूप से शामिल हैं। बीते दिनों थलाइवी की रिलीज डेट सामने आई। जिसे खुद कंगना ने अपने ट्वीटर हैण्डिल से शेयर किया था। थलाइवी के अलावा कंगना इन दिनों धाड़क फिल्म को लेकर सुर्खियों में हैं। वह इस फिल्म की शूट कर रही हैं। माना जा रहा है कि इस साल के अंत तक या फिर साल 2022 में कंगना की यह भी फिल्म रिलीज हो सकती हैं।
पांच सालों के स्ट्रगल को यादकर रोई नोरा फतेही, कहा- उन लड़कियों को सोचकर...
जब दिव्या भारती पर बेहद गुस्सा हुए थे आमिर खान, करा दिया इस फिल्म से रिप्लेस
Govinda सहित ये स्टार फैंस की हरकतों से तंग आकर खो चुके हैं आपा, जड़ चुके हैं एक जोरदार थप्पड़