सुशांत की बहन की भावुक अपील, कहा मेरा भाई तो चला गया, लेकिन मै कुछ करना चाहती हूँ, गरीबो के..
मुंबई। सुशांत सिंह राजपूत के निधन को 3 महीने होने को हैं। उनकी मौत के बाद लगातार उनको लेकर किसी ना किसी तरह के कैंपेन चल रहे हैं और उनकी बहन श्वेता सिंह सोशल मीडिया पर सामने आकर अपनी बातें कहते हुए नजर आती रहती हैं।
14 सितंबर को सुशांत सिंह राजपूत की मौत के 3 महीने पूरे होने वाले हैं और इस मौके पर उनकी बहन श्वेता ने लोगों से इस मौके पर गरीब बच्चों को खाना खिलाने की अपील की है। श्वेता सिंह कीर्ति ने सुशांत सिंह राजपूत के फैंस के लिए सोशल पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि वो 12 सितंबर को 8 बजे सुबह से रात के 8 बजे तक गरीब बच्चों को खाना खिलाएं।
श्वेता सिंह ने अपने पोस्ट में लिखा, आइए आज एक बेघर या एक गरीब को खाना खिलाने की कोशिश करें। और जब हम ये कर रहे हैं, तो अपनी आंखें बंद कर लें और प्रार्थना करें।
जितनी जल्दी हो सके उस सत्य को लाने की प्रार्थना करें और भगवान हमारा सही दिशा में मार्गदर्शन करें। हमारे प्रिय सुशांत के लिए प्रार्थना और शुभकामनाएं करते रहें। सुशांत सिंह की बहन ने भावनात्मक अपील कर न्याय पर भरोसा जताया है.