Priyanka Chopra से अलग होकर छलका पूर्व बॉयफ्रेंड हरमन बावेजा का दर्द, कहा-मैं ही दोषी हूं, वो मुझसे...

हरमन बवेजा हाल ही में अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। एक्टर की इस दौरान कई तस्वीरें एवं वीडियो सुर्खियों में रहे। लेकिन क्या आप जानते हैं कि हरमन कभी बाॅलीवुड की फेमस एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा को डेट कर रहे थे। दोनों काफी साल तक एक-दूसरे को डेट किया था। लेकिन बाद में दोनों की राहें अलग हो गई।

Update: 2021-03-28 20:30 GMT

अब जब हरमन इन दिनों शादी को लेकर सुर्खियों में हैं तो उन्होंने अपनी एक्स गर्लफ्रेंड प्रियंका को लेकर दिए गए एक बयान से चर्चा में बने हुए हैं। दरअसल एक इंटरव्यू के दौरान हरमन ने कहा था कि प्रियंका से उनका ब्रेकअप के पीछे की वजह वह वह खुद ही हैं। हरमन का कहना था कि जिंदगी में व्यस्तता के चलते हम दोनों एक-दूसरे को समय नहीं दे पाते थे।

जिससे हमारी रिश्ते की नींव कमजोर होती गई और एक दिन वह समय आया जब हम दोनों की राहें हमेशा के लिए अलग हो गई। हरमन ने इंटरव्यू के दौरान कहा था कि प्रियंका हमेशा मुझसे समय मांगती रही जो मैं दे नहीं पाया। मेरी उस समय फिल्में फ्लाफ हो रही थी जिससे मैं दवाब महसूस करने लगा था। आगे वह कहते है कि मैं अपने कई प्रोजेक्टों से जुड़ गया औरर अपने करियर को हिट बनाने में लगा रहा। नतीजा यह हुआ कि प्रियंका से उनकी दूरिया बढ़ गई। 

हरमन ने इनसे की शादी

बाॅलीवुड अभिनेता हरमन बवेजा ने बाॅलीवुड में कई फिल्मों में काम किया हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरूआत बाॅलीवुड लव स्टोरी फिल्म 2050 से शुरू किया था। बीते रविवार को उन्होंने गुरूद्वारे में पारंम्परिक रीति रिवाज के साथ साशा रामचंदनी से शादी की। इस दौरान उनकी कई तस्वीरें एवं वीडियो सुर्खियों में रहे। बाॅलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने हरमन की शादी का एक वीडियो शेयर किया। जो काफी सुर्खियों में रहा। इस दौरान बाॅलीवुड के कई दिग्गज सेलीब्रिटियों ने हरमन को शादी की बधाई दी।

Similar News