सुपरमार्केट में सरेआम Shruti Haasan ने बॉयफ्रेंड को किया किस, तस्वीर वायरल

साउथ एवं हिन्दी जगत की पॉपुलर अभिनेत्री श्रुति हसन (Shruti Haasan) अक्सर अपनी एक्टिविटी को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस की एक तस्वीर जमकर सुर्खियों में हैं।

Update: 2021-07-19 09:11 GMT

साउथ एवं हिन्दी जगत की पॉपुलर अभिनेत्री श्रुति हसन (Shruti Haasan) अक्सर अपनी एक्टिविटी को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस की एक तस्वीर जमकर सुर्खियों में हैं। श्रुति की यह तस्वीर एक सुपरमार्केट की हैं। जहां वह अपने बायफ्रेंड को सरेआम किस करती हुई नजर आ रही हैं। श्रुति की यह तस्वीर सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रही हैं।  एक्ट्रेस के इस पिक को लोग खूब पसंद एवं शेयर कर रहे हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shruti Haasan (@shrutzhaasan)


बताते चले कि श्रृति हसन (Shruti Haasan) अक्सर अपने बॉयफ्रेंड को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। वह आए दिन अपने बॉयफ्रेंड के साथ स्पॉट की जाती हैं। हाल ही में श्रुति बॉयफ्रेंड के साथ सुपरमार्केट में शॉपिंग करने पहुंची थी। जहां वह बॉयफ्रेंड को सरेआम किस करके अपने प्यार का इजहार करती हुई नजर आई। तस्वीर में साफ देखा जा सकता है कि श्रुति को उनके बॉयफ्रेंड शांतनु हजारिका गोंद में उठाए हुए हैं। दोनों की यह तस्वीर मुम्बई स्थित एक सुपरमार्केट की है।

जहां दोनों शॉपिंग के लिए पहुंचे थे। खबरों की माने तो श्रुति (Shruti Haasan) एवं शांतनु लम्बे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों एकसाथ ही रहते हैं। लेकिन कभी दोनों ने इस रिश्ते पर खुलकर बात नहीं की। फिलहाल इनकी यह तस्वीर जमकर सुर्खियों में जो तेजी से वायरल हो रही है। तस्वीर में इस दौरान दोनों मास्क लगाए हुए नजर आए।

श्रुति हसन के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह हाल ही में साउथ के सुपरस्टार पवन कल्याण के साथ फिल्म वकील साहब में नजर आई थी। इसके अलावा श्रुति जल्द ही प्रभास के साथ सलार फिल्म में नजर आएगी। बता दें कि श्रुति ने साल 2009 में फिल्म लक से बॉलीवुड में डेब्यु किया था। इसके बाद वह गब्बर, वेलकम बैक जैसी कई फिल्मों में नजर आई। 

Similar News